फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP leader Rajiv Rai's ancestral house locked

सपा नेता राजीव राय के पैतृक घर पर ताला

Sat, 18 Dec 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
SP leader Rajiv Rai's ancestral house locked
विकास खण्ड सोहॉव के सुरही गांव में स्थित सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता राजीव राय के पैतृक आव - फोटो : BALLIA
नरहीं। सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता राजीव राय के आवास मऊ और अन्य स्थानों पर स्थित आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों और समर्थकों में काफी नाराजगी रही। कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। हालांकि उनके सुरही स्थित पैतृक आवास पर ताला लटका रहा रहा।
विज्ञापन

राजीव राय के मऊ स्थित आवास पर शनिवार सुबह छापेमारी की खबर गांव में जैसे पहुंची लोग उनके पैतृक आवास सुरही भी पहुंच गए, लेकिन घर पर कोई नहीं था। पड़ोसियों ने बताया कि कई दिन पहले ही पूरा परिवार बाहर चला गया था। इस घटना को लेकर सपा नेता बंशीधर यादव ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि भाजपा को हार का डर सताने लगा है। जो काम आज सपा नेताओं के साथ किया जा रहा है, ठीक यही काम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबियों पर किया गया था। भाजपा का मंसूबा बंगाल में ध्वस्त हो गया। ठीक ऐसा ही काम यूपी में शुरू किया गया है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडा अपनाती हैं। अब चुनाव बहुत करीब आ गया है और भाजपा का उत्तर प्रदेश से जाना तय है। सुरही गांव निवासी नमोनारायण सिंह यादव ने कहा कि राजीव राय सपा के निष्ठावान कार्यकर्ता है। उनको डराने और बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जो कभी सफल नहीं होंगी। कुबेर तिवारी ने कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि कहावत चरितार्थ हो रही है। अब दमनकारी नीतियों वालीं सरकार के जाने का समय आ गया है। बौखलाहट में सरकार सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed