फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP Government had given University, Sport College, Chandrasekhar Garden

सपा सरकार ने दिया था विश्वविद्यालय, स्पोर्ट कालेज, चंद्रशेखर उद्यान: मो रिजवी

Sat, 06 Jun 2020 09:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
SP Government had given University, Sport College, Chandrasekhar Garden
सिकंदरपुर। समाजवादी पार्टी की सरकार में जिले में शुरू की गई परियोजनाओं को भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपना बनाकर के केवल हवा हवाई घोषणाएं कर रही है। आम जनता के लिए इस सरकार में कोई कार्य नहीं हो रहा है। यह बातें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने शनिवार को पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कही। कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जननायक चंद्रशेखर के नाम पर चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, चंद्रशेखर उद्यान बलिया, चंद्रशेखर स्पोर्ट कॉलेज पुर की स्वीकृति प्रदान करते हुए धन आवंटन कर दिया गया था। जिसके बाद कार्य भी प्रारंभ हो गए थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेता समाजवादी पार्टी के कार्यों को अपना बताकर बलिया की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जबकि जिले की इन तीन बड़ी परियोजनाओं पर इस सरकार में एक भी रुपये नहीं प्रदान किया। कहा कि आज प्रदेश की सरकार प्रदेश को धर्म, जाति के नाम पर बांटकर वोट की राजनीति कर रही है। उनको ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीबों, मजदूरों, मजलुमो, शोषितों को से कोई मतलब नहीं है। केवल भारतीय जनता पार्टी के लोग सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए धन उगाही में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे बलिया में भाजपा के चार सांसद, दो मंत्री व तीन विधायक होने के बावजूद भी विगत साढ़े तीन सालों में पूरे बलिया जनपद में आम जनता की सुविधा के लिए कोई काम नहीं किया गया। विधायक व सांसद व विधायक बड़ी-बड़ी बातें कर बलिया की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। इस दौरान भीष्म यादव, रामजी यादव, अनंत मिश्रा, चंद्रमा यादव, उमेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed