फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP flagged off promotional vehicle

प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर एसपी ने किया रवाना

Mon, 18 Jan 2021 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
SP flagged off promotional vehicle
प्रचार वाहन को रवाना करते एसपी। - फोटो : BALLIA
बलिया/बेल्थरारोड। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने सोमवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को अपने कार्यालय से रवाना किया। इस प्रचार वाहन के माध्यम से पूरे नगर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली के प्रांगण में सोमवार को ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ विषयक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में वक्ताओं ने सड़क पर आवागमन के समय सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन कर जीवन रक्षा के उपाय सुझाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के अधीक्षक डॉ. तनवीर आजम ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. आजम ने कहा कि सड़क पर आवागमन करते समय सुरक्षा संबंधी एहतियात बरतना जरूरी है। क्योंकि जीवन अनमोल है। सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुविधा पूर्वक आवागमन किया जा सकता है। उन्होंने वाहन चालकों को सुरक्षित ढंग से वाहन चलाने के उपाय बताए। डॉ. आजम ने स्कूल के बस चालकों से कहा कि वे इस बात का हमेशा ध्यान रखे कि वे देश के भविष्य को साथ लेकर चल रहे हैं। प्रधानाचार्य डॉ. जेआर मिश्र ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर जीवन रक्षा की जा सकती है। इसके पूर्व अनुष्का ने स्वागत गीत गीत गाकर अतिथियों का अभिवादन किया। उप प्रधानाचार्य शीला मिश्रा ने यातायात नियमों का पालन करने पर विशेष रूप से जोर दिया, ताकि सुविधाजनक आवागमन का मार्ग प्रशस्त हो सके। इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्रम् व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विजय कुमार, कन्हैया, अंजनी ठाकुर, रवींद्र यादव, हीरा यादव, नागेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed