फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP and BSP daydreaming

दिन में सपने देखरही सपा और बसपा : आनंद स्वरूप

Sat, 07 Aug 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
SP and BSP daydreaming
बलिया। राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने प्रबुद्ध सम्मेलन को लेकर सपा और बसपा पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार शाम अपने आवास पर कहा कि सपा, बसपा दिन में सपने देख रही है। जो खुद अशुद्ध हैं, वह प्रबुद्ध सम्मेलन की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पुरातन संस्कृति के प्रति गौरव, सम्मान का भाव रखती है। दावा किया कि यब भाजपा की राजनीतिक जीत है कि सभी दल ब्राह्मणों के आगे नतमस्तक हो रहे हैं। ब्राह्मण समाज हमेशा भाजपा के साथ रहा है और रहेगा। कन्नौज में सपा पर भाजपा नेता नीरज मिश्रा की हत्या कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि नीरज का सिर तक नहीं मिला, सिर्फ धड़ मिला था। कितना ब्राह्मण को सपा समझती है, आप समझ सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किए जाने की घोषणा का राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने स्वागत किया। कहा कि भारत के असली खेल रत्न ध्यानचंद ही थे। उन्होंने अपने जादुई स्टिक के जरिए ओलंपिक में मेडल दिलवाया। पीएम मोदी का निर्णय देश के खिलाड़ियों का सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा खेल में खेल करती रही है। जहां खिलाड़ियों को नाम और सम्मान देना चाहिए, वहां अपना नाम लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed