{"_id":"5d9d8a138ebc3e013a3e4b00","slug":"southern-approach-of-bridge-washed-over-bhanganala-connecting-bairiya-raniganj-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया में बैरिया-रानीगंज को जोड़ने वाला भांगड़नाला पर बना पुल का दक्षिणी एप्रोच पानी में बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में बैरिया-रानीगंज को जोड़ने वाला भांगड़नाला पर बना पुल का दक्षिणी एप्रोच पानी में बहा
Wed, 09 Oct 2019 12:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
भांगड़नाला पर बना पुल का दक्षिणी एप्रोच पानी में बहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के बैरिया-रानीगंज क्षेत्र में दुर्गा पूजा की चहल-पहल के दौरान मंगलवार को रानीगंज बाजार में भांगड़नाला पर बने पुल का दक्षिणी एप्रोच पानी के तेज बहाव से बह गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। अन्यथा जब ये हादसा हुआ, वहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
इससे बीबी टोला और रानीगंज बाजार का संपर्क टूट गया। इसके पास ही एक नया पुल निर्माणाधीन है। नए पुल के निर्माण के लिए मिट्टी भरकर बहाव को रोका गया था।
करीब 32 किमी लंबा यह नाला घाघरा नदी से निकलकर जयप्रकाश नगर में गंगा से मिल जाता है। दो दिन पहले पुल निर्माण के लिए ठेकेदारों ने नए पुल के नीचे से मिट्टी निकलवाई थी।
विज्ञापन
भांगड़ नाले का ढलान पूरब की तरफ होने से बहाव उसी तरफ बढ़ने लगा, इससे 80 के दशक में बनवाए गए पुराने पुल के दक्षिणी हिस्से का एप्रोच टूट गया।