फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Songs, music, colored people

गीत, संगीत के रंग में रंगे लोग

Mon, 16 Mar 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 16 Mar 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
Songs, music, colored people
जीराबस्ती ब्लाक स्थित आरटीओ दफ्तर के पास सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोग गीत, संगीत के रंग में रंग गए। लोगों ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर बधाई दी।
विज्ञापन



गायक गुड्डू साहनी ने देवी गीत.. माई तनी आ जईतू, भक्ता के लाज बचा जईतू... गाकर समारोह की शुरुआत की। साथ ही चाईता ... गेहूं काटे गईनी हमहूं बाबा के खेतवा में छेड़े लगलें... सुनाकर लोगों को गुदगुदाया।
विज्ञापन


व्यास मनोहर ने देवी गीत माई के चुनरिया लाले लाल, मुकटवा पहिनस पियरे लाल... और चईत के कटनिया संगे काटे चलबू ये धनियां... गाया। साथ ही होली गीत... सईया बहरी जन जा छोड़ी के होलिए में, देवरा लूट ली... गाकर लोगों को खूब झुमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि टीडी कालेज के पूर्व अध्यक्ष मृत्युंजय राय ने गायक कलाकारों को फूलों का माला पहनाकर किया। कहा कि होली आपसी सद्भाव का त्योहार है। सभी को एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गिले, शिकवे को भूल जाना चाहिए।

विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी विनोद तिवारी ने होली मिलन समारोह में लोगों को एक-दूसरे से मिलने का सबसे अच्छा प्लेटफार्म है। इस तरह का कार्यक्रम हर गांवों में होना चाहिए।


इस मौके पर शिवजी तिवारी, झुन्नू तिवारी, मिंटू तिवारी, शिवजी तिवारी, रवि श्रीवास्तव, अनूप लाल, मोनू तिवारी, सुनील गिरी, आलोक यादव, अखिलेश तिवारी, अवनीश तिवारी, जीराबस्ती ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह चौहान जीतन, बावन तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed