फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sold for 50 to Rs 100 per kg salt

50 से लेकर 100 रुपये प्रति किलो तक में बिका नमक

Mon, 14 Nov 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Mon, 14 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में नमक बंदी की अफवाह को लेकर शनिवार को जिले के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में नमक 50 से लेकर 100 रुपए तक लोगों खरीददारी की। कई दूकानों पर नमक खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी होते ही जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने डीएसओ और पुलिस अधीक्षक से बात कर विभिन्न क्षेत्रों में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रदेश में शुक्रवार की शाम जैसे ही टीवी व सोशल मीडिया पर नमक की बंदी की अफवाह फैली। वैसे ही कुछ लोगों ने रात में कई किलो नमक खरीद लिया। शनिवार की सुबह होते ही ग्रामीणांचल के दूकानों पर नमक खरीदने वालों की लाइन लग गई। जिसका फायदा उठाते हुए दूकानदारों ने 50 से 100 रुपये प्रति किलो में नमक बेचा। 11 बजे के बाद अफवाह की जानकारी होने के बाद लोग शांत हुए। इसकी जानकारी होते ही शासन से लेकर प्रशासन तक हिल गया। मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल समस्त जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित मूल्य से अधिक नमक बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन



बेल्थरारोड: नमक के किल्लत की अफवाह से  नगर में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया और अन्य संचार माध्यमों से खबर मिली की  नमक की कमी हो गई है तो लोग परेशान हो गए और देखते-देखते नमक की दूकानों  पर खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ दूकानदारों ने मौके का फायदा  उठाते हुए 18 रुपये का नमक 50 से 60     तक बेच डाले। इसकी       भनक लगते ही पुलिस  दूकानदारों के यहां पहुंचकर निर्धारित मूल्य से अधिक न    लेने की सख्त हिदायत  दी तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed