फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Social harmony is the objective of our government: Swami Prasad Maurya

सामाजिक समरसता हमारी सरकार का उद्देश्य:स्वामी प्रसाद मौर्य

Mon, 25 Jan 2021 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Social harmony is the objective of our government: Swami Prasad Maurya
बलिया के बैरिया कस्बा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौ - फोटो : BALLIA
बैरिया। सामाजिक समरसता सरकार का मूल मंत्र है। हम लोग सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास और सब का सम्मान के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। समाज में नफरत फैलाने वाले लोगों को इस देश ने कभी स्वीकार नहीं किया है। यह उद्गार प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के हैं जो सोमवार को स्कूल के मैदान में बैरिया के पूर्व प्रधान स्व. शिवदयाल वर्मा की नौंवी पुण्यतिथि पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा देश और प्रदेश हमारे ओजस्वी प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। ऐसे में बैरिया के विकास में रोड़ा अटकाने वाले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि हमें बताया गया कि कुछ लोग इस कार्यक्रम का विरोध कर रहे थे। उन्हें धन्यवाद देना चाहिए कि उन्हीं के विरोध के चलते यह कार्यक्रम भव्य हो गया। उन्होंने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बड़े नेता हैं हमारी पार्टी में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं और इनका आशीर्वाद नगर पंचायत बैरिया के अध्यक्ष व अध्यक्ष प्रतिनिधि को प्राप्त है तो यहां चिंता की कोई बात नहीं है कोई चाह कर भी बाल बांका नहीं कर सकता है। उन्होंने सरकार के स्तर से नगर पंचायत को हर संभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि सरकार की तरफ से जो कुछ चाहिए हमें बताएं मैं वादा करता हूं उत्तर प्रदेश सरकार वह सब कुछ देगी जो यहां चाहिए।सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि दूसरे के कार्यों में रोड़ा अटकाने वाले खुद रोड़ा बनकर सड़क पर बिखर जाते हैं और सड़क पर रोड़ा का क्या हश्र होता है यह तो आप लोग बखूबी जानते हैं। मैं यहां कोरोना काल में विगत पांच छह माह से लगातार रह रहा हूं और सब कुछ देख रहा हूं और समझ रहा हूं। समाज में नफरत फैलाकर कोई समाज का भला नहीं कर पाता है। उन्होंने कालू सन्याल व चारू मजूमदार जैसे माओवादी नेताओं का उदाहरण देते हुए कहा कि इनका क्या हुआ यह देश जानता है। मैं नहीं बोलता हूं तो इसका मतलब यह नही कि मैं डरता हूं। मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि बैरिया के विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने की हैसियत यहां किसी में नहीं है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा मेें कहा कि बैरिया का सर्वांगीण विकास होगा। शिवकुमार वर्मा मंटन और उनकी मां निर्भय होकर विकास कार्य को गति प्रदान करें। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, कोआपरेटिव बैकं के निदेशक मुक्तेश्वर सिंह, विजय बहादुर सिंह, विनोद शंकर दुबे, तारकेश्वर गोंड, उदय पासवान, मंटू बिंद, चेतन नाथ राम, विजय बहादुर सिंह, उदय पासवान, शिवमंगल वर्मा, राम कुमार वर्मा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मटन ने अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भोजपुरी लोकगीत गायक व अभिनेता प्रमोद प्रेमी यादव व संजय शिवम ने निर्गुण, भजन व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह व संचालन जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हताश हैं: स्वामी प्रसाद मौर्य
बैरिया। अपना जनाधार खिसकता देख हताश हो गई हैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। क्योंकि वहां की जनता ने मन बना लिया है कि अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की होगी। यह उद्गार उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के हैं, जो सोमवार को बैरिया में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है। बहुसंख्यक हिंदुओं के हितों की अनदेखी हो रही है इसलिए उनकी विदाई तय है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को लूटने का काम किया है। हम लोग कठिन परिश्रम के साथ उत्तर प्रदेश को विकास के मार्ग पर प्रशस्त किया है। अब उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने के मार्ग पर अग्रसर है। कहा पांच वर्षों में गन्ना किसानों को अखिलेश सरकार ने केवल 15 करोड़ का भुगतान किया था। हमारी सरकार ने अब तक एक लाख बाइस हजार करोड़ रुपए का भुगतान कर चुकी है। प्रधानमंत्री हमेशा किसानों की चिंता करते हैं। मुख्यमंत्री भी उसी मार्ग पर चल रहे हैं। आज माफिया, गुंडा, अपराधी या तो जेल में हैं या राज्य से बाहर चले गए। कहा कि अखिलेश के पैरों के नीचे से राजनीतिक जमीन खिसक गई है। उनके चीखने चिल्लाने से कुछ नहीं होने वाला है। 2022 में भी उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed