फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Snake bag

बोरा भर नकल संग पकड़ाया चपरासी

Wed, 22 Mar 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Wed, 22 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
काशी विद्यापीठ के निर्देशन में चल रहे महाविद्यालयीय परीक्षा के दौरान बुधवार को उड़नदस्तों ने कई महाविद्यालयों पर औचक निरीक्षण किया। प्रथम पाली में बीए प्रथम उर्दू एवं बीए तृतीय अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान कई काॅलेजों से 17 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। वहीं नगरा के जनता महाविद्यालय में सामूहिक नकल मिलने पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षण में गठित दो उड़ाका दल की टीमों ने महाविद्यालयों की परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को नकल सामग्री श्योर सिरीज के साथ पकड़ा। जिसे वह एक बोरी में भरने के बाद उसे फेंकने के लिए भाग रहा था। उड़नदस्ता की टीम ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। उड़नदस्ता टीम के निर्देश पर केंद्राध्यक्ष ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ नगरा थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने जनता महाविद्यालय में आठ परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ लिया। सचल दस्ता के संयोजक एवं सदस्यों द्वारा परीक्षा केंद्र जनता महाविद्यालय नगरा में सामूहिक नकल की स्पष्ट संस्तुति की गई। वहीं सचल दस्ता द्वारा परीक्षा केंद्र जय माता दुल्हमी देवी त्रिभुवन महाविद्यालय चोगड़ा में एक तथा नरहेजी महाविद्यालय नरहीं में तीन परीक्षाथियों को नकल करते हुए पकड़ा। जबकि दूसरी पाली में कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह ने अपने टीम के साथ शहर के मुरली मनोहर टाउन डिग्री कालेज एवं सतीश चंद्र कालेज का निरीक्षण किया। सतीश चंद्र करते हुए पांच परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed