{"_id":"5ab3eaac4f1c1bbd758b6eca","slug":"skanda-maternal-worship","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कंद माता की हुई आराधना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कंद माता की हुई आराधना
ballia
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
मां ब्राह्मणी के दरबार में दर्शन पूजन के लिए लगी भ्ाक्तों की कतार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वासंतिक नवरात्र के पांचवे दिन गुरुवार को भक्तों ने स्कंद माता दर्शन-पूजन किया। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों के देवी मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने पूजन-अर्चन कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। मां के जयकारे से पूरा वातावरण देवीमय हो गया है। नगर के जापलिनगंज दुर्गा मंदिर, गुदरी बाजार दुुर्गा मंदिर, ब्रह्माइन स्थित मां ब्राह्मणी देवी, कपूरी स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर तथा ग्रामीण क्षेत्र के सुरही स्थित नवदुर्गा व कालीमंदिर, कोरंटाडीह स्थित मंगलभवानी, सोनाडीह स्थित भागेश्वरी-परमेश्वरी देवी व उचेड़ा स्थित चंडी भवानी आदि मंदिर पर भक्तों ने नारियल, चुनरी, फूल-माला, धूप, अगरबत्ती आदि चढ़ाकर मन्नतें मांगी और परिवार के मंगलमय की कामना की।
भक्तों ने मां के जयकारे लगाते हुए घंट-घडियाल बजाया। चितबड़ागांव : रेलवे स्टेशन के पास स्थित सिद्धेश्वरी देवी के मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। मंदिर के प्रंबधक श्रीकृष्ण श्रीवास्तव ने बताया कि मान्यता है कि दु:खी से दु:खी व्यक्ति भी यदि सच्ची श्रद्धा विश्वास से मां सिद्धेश्वरी माता के दरवाजे पर आता है।