फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   six prisoners left on parole, did not return to jail

पेरोल पर छूटे छह कैदियों को खोल रहा जेल प्रशासन, नहीं लौटे कारागार

Fri, 05 Aug 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
six prisoners left on parole, did not return to jail
बलिया। कोरोना काल में संक्रमण को देखते हुए जिला कारागार से कैदियों को पेरोल पर छोड़ दिया था। उनमें से छह कैदी को जेल प्रशासन महीनों से खोज रहा है। उनकी पेरोल की अवधि बहुत पहले ही समाप्त हो चुकी है। इसमें चार आजीवन व दो सात वर्ष के सजायाफ्ता हैं। जेल प्रशासन की ओर से कैदियों के घर कई बार नोटिस भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

मार्च 2020 में कोरोना की पहली लहर में संक्रमण से बचाव के लिए शासन ने अच्छे व्यवहार वाले कैदियों को पैरोल पर रिहा करने का निर्देश दिया था। जिला जेल के कुल 37 कैदियों का पेरोल मंजूर हुआ और दो माह के पेरोल पर इन कैदियों को घर भेजा गया था। हालांकि बाद में शासन ने अवधि तीन बार बढ़ाई भी थी। लेकिन अवधि समाप्त होने के बाद 37 में से 29 कैदी कारागार लौट आए, दो की मौत हो चुकी है लेकिन छह अभी भी गायब हैं। इस बाबत जेलर राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना काल में पैरोल पर छूटे छह कैदी वापस नहीं लौटे हैं। उन्हें वापस लाने के लिए कई बार नोटिस भेजा गया है। शासन को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed