फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Six police personnel suspended on charges of involvement in cattle smuggling.

Ballia News: पशु तस्करी में संलिप्त होने के आरोप में छह पुलिसकर्मी निलंबित

Sun, 28 Jun 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Six police personnel suspended on charges of involvement in cattle smuggling.
बलिया। पशु तस्करी में संलिप्त होने के आरोप में एसपी ओमवीर सिंह ने छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें तीन हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल हैं। मामले की जांच एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन


फेफना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 16 जून की रात वैना रेलवे क्रॉसिंग के पास से छह वाहनों में लदे 26 पशु बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में दो पशु तस्करों दुबहड़ थाना क्षेत्र के सलमान नट और नरही थाना क्षेत्र के सलमान अंसारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। तस्करों ने बताया था कि वह पशुओं को तस्करी के जरिये बिहार ले जा रहे थे। इस कार्य में कुछ पुलिसकर्मी उनकी मदद करते थे।
विज्ञापन

इसी बीच, शहर के एससी कॉलेज से भी पिकअप पर लदे गोवंश बरामद हुए। एक मुठभेड़ में नरही थाना क्षेत्र के मदन मोहन यादव को पकड़ा गया। उसने सदर कोतवाली की ओक्डेनगंज पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल अमन सिंह, गंगा पार शिवपुर दियर पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार और कांस्टेबल रिंकू गुप्ता, दुबहड़ थाने में तैनात दीवान दिनेश और मनोज तथा सिपाही आलोक सिंह का नाम लेते हुए कहा कि इन पुलिसकर्मियों से सहयोग मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने सभी छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा को विभागीय जांच सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed