फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Six people injured in road accidents

सड़क हादसों में छह लोग घायल

Thu, 21 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Six people injured in road accidents
जयप्रकाशनगर/ सिकंदरपुर । जिले में बुधवार को कहीं बाइक बस से टकराई तो कहीं बइकों में आपस में टक्कर हुई। सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार (अठगांवा ) के नवकाटोला निवासी राजेन्द्र साह का पुत्र अंकित (12) बुधवार को स्कूल में पढ़ने जा रहा था। गांव के निकट ही तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बाइक चालक ने उसे सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। चंदन (18) निवासी एकमा अपने पड़ोसी संतोष (19) के साथ बैरिया से बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। उसकी बाइक तहसील मोड़ के निकट सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य सोनबरसा के चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बेल्थरा मार्ग पर रुद्रवार चट्टी के के समीप बुधवार की सुबह स्कूल बस से बाइक टकराने से तीन युवक घायल हो गए। भीमपुरा थाना क्षेत्र के बिगह गांव निवासी अभय कुमार सिंह (35), कमलेश राम (28) व रिंकू मौर्या (30) सुबह गांव से एक ही बाइक से सिकंदरपुर आए थे। दोपहर में लौटते समय सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार चट्टी के समीप बेल्थरा की तरफ से आ रही बस से बाइक टकरा गई। गई। तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed