फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Six doctors were missing from OPD, many were found doing private practice

Ballia News: ओपीडी से गायब थे छह चिकित्सक, कई करते मिले निजी प्रैक्टिस

Thu, 29 Aug 2024 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Six doctors were missing from OPD, many were found doing private practice
सीडीओ ओजस्वी राज ने बृहस्पतिवार सुबह 8:45 बजे जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। डॉक्टरों की उपस्थिति सहित ट्रॉमा सेंटर, ओपीडी और इमरजेंसी में सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अस्पताल की पोल खुलकर सामने आ गई। छह चिकित्सक ओपीडी से अनुपस्थित मिले। उनके कक्ष के सामने मरीजों की कतार लगी थी। यहीं नहीं इसमें से कई प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए भी मिले। इस पर एक चिकित्सक की क्लीनिक को जहां सील कर दिया गया है, वहीं एक खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान ओपीडी कक्ष संख्या दो में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग सिंह अनुुपस्थित थे। कक्ष के बाहर 20 मरीज कतार में खड़े थे। इसके अतिरिक्त डॉ. आकाश सिंह, जनरल फिजिशियन, डॉ. विनोद सिंह जनरल फिजिशियन भी अनुपस्थित थे। कक्ष संख्या 19 में जनरल सर्जन डॉ. एसएन राय भी अनुपस्थित थे। उनके कक्ष के बाहर भी 20-25 मरीज खड़े मिले।
विज्ञापन

कक्ष संख्या 11 में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रिखी लाल गुप्ता अनुपस्थित थे, यहां भी 15-20 मरीज कतार में प्रतीक्षा करते दिखे। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव राय भी अनुपस्थित थे। ट्रॉमा सेंटर में इसीजी बंद पाया गया। ईसीजी टेक्नीशियन रितेश अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला चिकित्सालय के निकट कई अस्पतालों, क्लीनिक और टेस्टिंग लैब का निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर भुवनेश्वरी अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे सेंटर, महावीर अल्ट्रासाउंड और डॉ. गौरव राय के व्यक्तिगत क्लिनिक को नगर मजिस्ट्रेट से सील करा दिया गया।

सीडीओ के निरीक्षण के बारे में सीएमएस से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। जो भी कार्रवाई हुई है सीडीओ के स्तर से हुई है। उनके द्वारा जैसा निर्देशित किया जाएगा, वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed