{"_id":"614374698ebc3e976a2b2e67","slug":"six-arrested-for-planning-robbery-ballia-news-vns6119831161","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती की योजना बना रहे छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती की योजना बना रहे छह गिरफ्तार
विज्ञापन
बलिया। उभांव पुलिस और एसओजी टीम ने सर्विलांस सेल की मदद से बुधवार की देर रात डीएवी इंटर कालेज, बेल्थरारोड के पास डकैती की योजना बना रहे दो महिलाओं समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं। इनके पास से चोरी के 54,000 रुपये नगद, पांच मोबाइल, तीन चाकू बरामद हुए हैं।
उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि डकैती की योजना बना रहे बदमाशों में शालू सिसोदिया, अमन सिसोदिया, कालू सिसोदिया, राज सिसोदिया, अंजनी पत्नी शालू सिसोदिया निवासी कड़िया, मंदाकिनी पुत्री पप्पू सिसोदिया निवासी गुलखेड़ी थाना बोड़ा राजगढ़, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी बलिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर आदि जगहों में चोरी व डकैती की वारदातों का अंजाम देते थे।
बदमाशों ने पुलिस को बताया कि गोरखपुर में किराए के मकान में करीब एक वर्ष से रह रहे थे। ट्रेन, रोडवेज बसों के माध्यम से विभिन्न जनपदों में जाकर फेरी कर सामान बेचने के साथ बैंकों व वित्तीय संस्थानों तथा आभूषण की दुकानों के आस-पास वारदातों को अंजाम देते हैं। दो अगस्त 2021 को बेल्थरारोड तहसील के पास खड़ी बाइक की डिग्गी से 45,000 रुपये, सात अगस्त 2021 को आजाद चौक गोरखपुर के पास इंडियन बैंक पर खड़ी बाइक की डिग्गी से 40,000 रुपये, 24 अगस्त 2021 को रधिया देवरिया मोड़ (हाटा) देवरिया से साइकिल में टंगे झोले में रखे 30,000 रुपये चोरी की गई थी। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ थाना उभांव थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।