फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Silence at railway station, jostling for seats in buses

Ballia News: रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा, बसों में सीट के लिए धक्कामुक्की

Wed, 10 Jan 2024 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Silence at railway station, jostling for seats in buses
छपरा रेलवे स्टेशन पर चल रहे रीमाडलिंग समेत प्लेटफाॅर्मों के कार्य से कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। अधिकांश ट्रेनें रद होने रेलवे स्टेशनों पर सन्नाटें की स्थिति है, वहीं बसों में सीट के लिए धक्कामुक्की की स्थिति है। आजमगढ़-लखनऊ रूट की बसों में खासी भीड़ देखी जा रही है। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के रास्ते ट्रेनों का आवागमन लगभग बंद हो जाने से रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा हुआ है। स्टेशन से होकर एक मात्र रक्सौल से आनंद बिहार जाने वाली अप सद्भावना एक्सप्रेस बुधवार सुबह गुजरी है। डाउन सेनानी और डाउन गोंदिया एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से सुरेमनपुर से रवाना हुई।
विज्ञापन

डाउन सद्भावना एक्सप्रेस को रद कर दिया गया है। अप और डाउन सियालदह एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, अप व डाउन छपरा-औड़िहार मेमो, अप व डाउन छपरा-वराणसी पैसेंजर, अप व डाउन ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, उत्सर्ग एक्सप्रेस, लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस सहित अधिकांश ट्रेनों को रद कर दिया गया है। वहीं पूर्वांचल एक्सप्रेस, अप गोंदिया एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस व हरिहरनाथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को सिवान-भटनी के रास्ते चलाया जा रहा है। सारनाथ व गंगा कावेरी एक्सप्रेस को छपरा की जगह बलिया से चलाया जा रहा है। फलस्वरूप यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। पूरे दिन स्टेशन पर दिनभर चहल-पहल रहने वाला स्टेशन वीरान पड़ा हुआ है। यात्रियों के आवागमन बंद होने के कारण दुकानदार भी परेशान हैं। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक एलपी वर्मा ने बताया कि 15 जनवरी तक ट्रेनों का आवागमन अस्त व्यस्त रहेगा। छपरा में रेलवे के नए प्लेटफार्म व रिमॉडलिंग का कार्य चल रहा है। पूरा होने के बाद ही ट्रेनों का परिचालन शुरू हो पाएगा। वहीं, रोडवेज के वरिष्ठ फोरमैन राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय रोडवेज की 64 बसों का संचालन हो रहा है। इसमें 30 अनुबंधित और 30 निगम की हैं। औसतन आठ से 10 लाख की रोजाना आय हो रही है। सभी रूटों पर बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed