फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Signature campaign started for construction of Chowkia-Leopard road

चौकिया-तेंदुआ मार्ग निर्माण के लिए शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Sat, 11 Dec 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Signature campaign started for construction of Chowkia-Leopard road
बेल्थरारोड में सड़क निर्माण के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाते पूर्व विधायक गोरख पासवान। - फोटो : BALLIA
चौकिया मोड़/बेल्थरारोड। स्थानीय चौराहे से नगर होते हुए देवेंद्र डिग्री कालेज तक की निर्माणाधीन चौकिया-तेंदुआ सड़क के यथाशीघ्र निर्माण को लेकर सपा के पूर्व विधायक गोरख पासवान ने सहयोगियों के साथ शनिवार को बेल्थरारोड रेलवे चौराहे से हस्ताक्षर और जनजागरण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सड़क के निर्माण में हो रही देरी को लेकर 13 दिसंबर से बेल्थरारोड के चौधरी चरण सिंह तिराहे से जुलूस निकाल कर डीएम से संबोधित पत्रक एसडीएम को देने का एलान किया।
विज्ञापन

उक्त निर्माणाधीन मार्ग प्रदेश की राजधानी लखनऊ को जोड़ने वाली अत्यन्त ही महत्वपूर्ण सड़क है। खराब पड़ी 4.225 किमी सड़क का निर्माण विगत मार्च माह से धीमी गति से जारी है। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण में हो रही देरी से इससे निकलने वाले धूल से धुंध की स्थिति पैदा हो जा रही है। जिससे दुर्घटना की प्रबल संभावना है। वहीं, लोगों को संक्रामक बीमारियों का खतरा भी सताने लगा है। इसके अलावे धूल के चलते दुकानदारों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो 20 जनवरी से अनशन शुरू कर दिया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान में रवि जायसवाल, अमन बरनवाल, राजू जायसवाल, अभिमन्यु राजभर, देवसरन पासवान, अमरजीत सिंह,श्याम नारायण पासवान, वेदप्रकाश पासवान, प्रशान्त रंजन यादव, जशुराम राजभर, रामलखन पासवान, मायाशंकर पासवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed