{"_id":"5750486b4f1c1b7d2810b87d","slug":"showpeace-bane-cctv-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोपीस बने सीसी टीवी कैमरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोपीस बने सीसी टीवी कैमरे
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 02 Jun 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से नगर के विभिन्न चौराहों पर सीसी टीवी कैमरा लगाया गया है। लेकनि यह कैमरा केवल शो-पीस बनकर रह गया है। अगर कैमरा दुरूस्त रहता तो निश्चित ही पुलिस को अपराधियों के धर पकड़ में मदद मिलती।
नगर में अपराध और अपराधियों पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा नगर के विशुनीपुर चौराहे पर चार सीसी टीवी कैमरा लगाए गए। इसके अलावा स्टेशन पर पुलिस पिकेट के पास दो तथा उसके बगल स्थित खम्भे पर तीन सीसी टीवी कैमरे लगाए गए। जबकि अत्यंत व्यस्ततम इलाका शहीद चौक पार्क के पश्चिम तथा उत्तर दिशा में एक-एक सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं।
वहीं गड़वार तिराहे पर तीन तथा टीडी चौराहे पर चार सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। उदेश्य साफ है कि ताकि आप कैमरे की नजर में रहें। इससे अपराधियों में खौफ रहता है और वे सरेआम अपराध करने में घबराते हैं। पुलिस की यह कवायद यहां फेल है। सभी कैमरे विभागीय उदासीनता के कारण शोपीस बने हुए हैं। अपराधियों पर इसका कोई खौफ नहीं है।
विज्ञापन
जनवरी में गड़वार तिराहे पर सीसीटीवी कैमरे के नीचे ही सीचपाल गुफरान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था और आराम से असलहा लहराते हुए फरार हो गए थे। आरोपियों को पकडने में पुलिस को महीनों से अधिक समय लग गया था।
लोगों का मानना है कि अगर सीसी टीवी कैमरा दुरूस्त रहा होता तो आरोपी 24 घंटे के अंदर ही पुलिस के गिरफ्त में होते। इस घटना के बाद भी पुलिस महकमा नही चेता। बिगड़े हुए सीसीटीवी कैमरों को बनवाने में अभी भी सचेत नही है।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा का कहना है कि नगर में लगे सीसी टीवी कैमरे खराब पड़े हुए हैं। जिन्हें ठीक कराने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है। इसे शीघ्र ही ठीक करा लिया जाएगा।