{"_id":"67c9fd8f47694e03f40d7dd5","slug":"shopkeepers-clashed-with-municipal-employees-ballia-news-c-190-1-svns1008-135022-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नगर पािलका के कर्मचारियों से उलझे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नगर पािलका के कर्मचारियों से उलझे दुकानदार
विज्ञापन
बलिया। नगर के चित्तू पांडेय चौराहा स्थित ओवरब्रिज के नीचे बृहस्पतिवार को पॉलिथीन उन्नमूलन अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों को देखकर दुकानदार पॉलिथीन इधर-उधर छुपाने लगे। कार्रवाई के विरोध में दुकानदार नगर पालिका के कर्मचारियों से उलझ गए। दुकानदारों ने पैसा वसूलने का आरोप लगाकर नारेबाजी की।
घटना की सूचना नगरपालिका के आरआई अभिषेक सिंह ने तत्काल ओक्डेनगंज चौकी पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी दुकानदारों को पुलिस चौकी ले गए। इसके साथ ही नगर पालिका के आरआई अभिषेक सिंह भी पुलिस चौकी पर पहुंचे। सब्जी दुकानदार समझाने-बुझाने के बाद जुर्माना देने के लिए तैयार हुए।
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि चित्तू पांडेय स्थित सब्जी मंडी से दुकानदारों से चार किग्रा पॉलिथीन और 1600 रुपया जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही सब्जी मंडी चित्तू पांडेय चौराहा स्थित ओवरब्रिज के नीचे ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार-प्रसार किया गया।
विज्ञापन
राजस्व निरीक्षक अभिषेक सिंह, धीरेंद्र, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नदीम के साथ ही पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।