फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   shopkeeper shot dead by miscreants in Ballia

Ballia News: दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार की गोली मार कर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Fri, 26 Dec 2025 11:26 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 26 Dec 2025 11:26 AM IST
सार

Ballia News: बलिया जिले में दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
shopkeeper shot dead by miscreants in Ballia
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली के राघोपुर चट्टी से एक किलोमीटर नगरा रोड पर एक दिल दहलाने वाली घटना हुई। बृहस्पतिवार की रात में अंग्रेजी शराब की दुकान के पास चखना विक्रेता संतोष सिंह उर्फ बागी (48) की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की खबर लगते ही मौके पर खलबली मच गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाया।

विज्ञापन


क्या है मामला
अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ल ने कहा कि गाजीपुर के कासिमाबाद थाना के बेलसडी निवासी संतोष सिंह ने शराब की दुकान के बगल में चखना की दुकान खोली  थी। रात में अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गोलू सिंह निवासी शेखनपुर थाना कासिमाबाद गाजीपुर अपने साथियों के साथ आकर पिस्टल से फायर करके संतोष की हत्या कर दी। संतोष सिंह के सिर पर एक गोली और पेट पर एक गोली लगी। उधर, अभियुक्त हत्या करके मौके से भाग गए। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; दर्दनाक हादसा: जन्मदिन मनाने बाइक से निकले थे चार युवक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत; एक गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के लिए गठित की गईं टीमें
परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, घटनास्थल का एफएसएल टीम द्वारा गहराई से परीक्षण कर छानबीन की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed