फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shopkeeper beaten up for asking for money for Gutka

Ballia News: गुटका का पैसा मांगने पर दुकानदार को पीटा

Thu, 16 Jan 2025 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper beaten up for asking for money for Gutka
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सिंगही गांव निवासी गोपालजी गोंड ने पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

बताया कि सिंगही चट्टी पर उसकी चाय की दुकान है। 14 जनवरी की शाम पांच बजे के करीब बाइक पर सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे। गुटका लेकर दोनों युवक जब जाने लगे तो उसका मूल्य मैंने मांगा। इस पर दोनों युवक भड़क गए। अपने मोबाइल से रसड़ा थाने के डायल 112 नंबर पर तैनात सिपाही से बात कराई। सिपाही ने बताया कि दोनों युवक थाने के सिपाही हैं। इसके बाद एक युवक ने सौ रुपये का नोट दिया। इस पूरी घटना का मेरा छोटा बेटा मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इसपर पर एक युवक ने उसे मारकर मोबाइल गिरा दिया। दुकान पर हो हल्ला सुनकर मेरी पत्नी ममता देवी तथा मेरी बेटी गोल्डी भी पहंुची। युवकों ने मेरी पत्नी और मेरी बेटी को भी मारा-पीटा और धक्का दे दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed