{"_id":"63adbe94174a4577f61cee7d","slug":"shock-to-congress-before-bharat-jodo-yatra-in-up-many-office-bearers-resign-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia: यूपी में भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस को झटका, बलिया में कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: यूपी में भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस को झटका, बलिया में कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
Thu, 29 Dec 2022 09:51 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 29 Dec 2022 09:51 PM IST
सार
बलिया जिले में कांग्रेस प्रदेश कमेटी के सदस्य सीबी मिश्र सहित 52 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। इस यात्रा को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। यूपी कांग्रेस के तमाम बड़े नेता इस यात्रा को बड़ा और असरदार बनाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। इससे पहले यूपी कांग्रेस को बड़ा झटका भी लगा है। बलिया जिले में कांग्रेस प्रदेश कमेटी के सदस्य सीबी मिश्र सहित 52 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन के प्रभारी व अन्य पदाधिकारियों को मंगलवार को त्याग पत्र भेज दिया। त्याग पत्र देने वालों में मिश्र के अलावा जिला सचिव रणजीत पाठक, मुरलीछपरा के ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर विश्वकर्मा शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद तिवारी, जिला सचिव रजनीकान्त तिवारी, नगर अध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह, राजेश गुप्त, लखिनारायन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अजय सिंह, अजय मिश्र, अमित कुमार तिवारी आदि हैं।
विज्ञापन