{"_id":"ea8e6db97dac86b98a8c50b9df933ce4","slug":"shock-death-of-another-farmer-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"उग्र हुए छात्र, घेरा विकास भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उग्र हुए छात्र, घेरा विकास भवन
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 11 May 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
नगर के टीडी कालेज, एससी कालेज, कुंवर सिंह पीजी कालेज और टाउन पालीटेकिभनक के छात्रों ने सोमवार को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की मांग को लेकर विकास भवन का घेराव किया। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर छात्र उग्र हो गए। छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और मांगों को दुहराया। इसके बाद कुंवर सिंह पीजी कालेज में बैठक की।
बैठक को संबोधित करते हुए अविनाश सिंह ने कहा कि छात्र लगातार छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और उच्चाधिकारियों के यहां गुहार लगा रहे हैं लेकिन शासन-प्रशासन के कानों पर जू तक नहीं रेंग रहा है। टीडी कालेज के पूर्व अध्यक्ष किशन प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद के समस्त महाविद्यालयों में किसानों के बेटे और बेटियां पढ़ते हैं। बेमौसम बारिश व ओलवृष्टि से किसान भुखमरी के कगार पर आ गए हैं।
अगर ऐसी भी परिस्थिति में छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं दी जाएगी तो उन्हें मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। एससी कालेज के पूर्व अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने चेताया कि अगर छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि शीघ्र खाते में नहीं भेजी गई तो छात्र संघर्ष समिति के नेतृत्व में छात्र सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर रंजीत कुमार निहाल, ऋषिकेश पांडेय, अनुपम उपाध्याय, सुमंत यादव, विशाल पाठक, समीर पांडेय, अजय गिरि, रणवीर सिंह, रविशंकर आदि छात्र रहे। अध्यक्षता आशुतोष पांडेय और मिथिलेश यादव ने किया।