फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SHO's oppression heavy on patients, OPD stalled

एसएचओ की दबंगई मरीजों पर भारी, ओपीडी ठप

Sat, 31 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
SHO's oppression heavy on patients, OPD stalled
चौकिया मोड़। उभावं इंस्पेक्टर की ओर से फिटनेस सर्टीफिकेट बनवाने के लिए सीएचसी सीयर के चिकित्सकों के साथ की गई दबंगई आम मरीजों पर भारी पड़ने लगी है। इंस्पेक्टर के विरोध में चिकित्सकों ने शनिवार को सीएचसी सीयर में इमरजेंसी सेवा के छोड़ अन्य सेवाएं बाधित कर दीं। इससे इलाज की आस में अस्पताल पहुंचे मरीज भटकते हुए नजर आए। ओपीडी नहीं होने से मरीज और तीमारदार काफी परेशानी दिखे। सूचना पाकर एसडीएम बेल्थरारोड सीएचसी पहुंच गए थे।
विज्ञापन

उभांव इंस्पेक्टर का फिटनेस सर्टीफिकेट बनवाने के लिए शुक्रवार को दो सिपाही सीयर सीएचसी पहुंचे थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. साजिद हुसैन ने बिना इंस्पेक्टर के आए फिटनेस सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया था। इस पर नाराज इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र स्वयं सीयर अस्पताल पहुंचे थे और चिकित्सकों से उलझ गए थे। चिकित्सकों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अभद्रता करते हुए धमकी दी थी। इसे लेकर अस्पताल कर्मियों और चिकित्सकों में रोष के साथ भय व्याप्त है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी। मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज चिकित्सकों ने शनिवार को सीएचसी पर इमरजेंसी को छोड़ अन्य सेवाएं ठप कर दीं। कोविड-19 टीकाकरण भी ठप रहा। इससे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी होने के बाद एसडीएम सर्वेश यादव ने सीएचसी सीयर पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. साजिद हुसैन व डॉ. एलसी शर्मा समेत अन्य कर्मियों से बातचीत की। सीओ रसड़ा शिव नारायण वैस भी पहुंच गए। एक कमरे में चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों को मनाने की कोशिश की गई, लेकिन नाकाम रहे। एसडीएम सर्वेश यादव ने पूछने पर कहा कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी जाएगी। चिकित्सक और स्वाथ्यकर्मियों की हड़ताल जारी है।
विज्ञापन

दीवारों पर लगाए पोस्टर
बेल्थरा रोड। उभांव पुलिस से चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की नाराजगी का आलम ये है कि अस्पताल की दीवारों पर पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इस पर लिखा गया है कि उभांव इंस्पेक्टर की गुंडई के विरोध में इमरजेंसी को छोड़ अन्य सेवाएं ठप रहेगी। चिकित्सकों की हड़ताल और मरीजों की परेशानी की सूचना पाकर एसडीएम बेल्थरारोड मौके पर पहुंच गए थे। चिकित्सकों को समझाने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed