फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shikshamitra died due to dengue

Ballia News: शिक्षामित्र की डेंगू से मौत

Mon, 09 Oct 2023 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Shikshamitra died due to dengue
जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संक्रमितों की संख्या 120 के पार पहुंच गई है। सरकारी आंकड़े से इतर वास्तविक मरीजों की संख्या इससे कहीं अधिक होगी। क्योंकि प्राइवेट में जांच कराने वाले इस संख्या में शामिल नहीं होते हैं। वहीं, जिले में डेंगू से पहले मरीज की मौत वाराणसी के अस्पताल में होने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र मुरली छपरा के कंपोजिट विद्यालय दोकटी नंबर एक पर तैनात दलन छपरा निवासी शिक्षामित्र अंजनी पांडेय (38) कुछ दिनों से बीमार थे। चिकित्सक से दिखलाने पर आराम नहीं हुआ तो परिजन उन्हें बीएचयू लेकर गए। जांच में डेंगू पॉजिटिव व पीलिया की पुष्टि हुई। प्लेटलेट़्स कम होने पर वाराणसी में इलाज करा रहे थे। सोमवार को वाराणसी में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पिता की मौत से जहां तीन वर्षीय पुत्री अंजान है, वहीं आठ वर्षीय पुत्री परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बिलख रही है। पत्नी का रोते-रोते उनका बुरा हाल है। अंजनी पांडेय के निधन से मर्माहत प्रांतीय संयुक्त मंत्री अखिलेश पांडेय, जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, अमृत सिंह, रमेश पांडेय, विनोद चौबे, आनंद सिंह, संजय पाल, अनिल यादव, पारस यादव, महावीर यादव, ज्वाला प्रसाद, जाकिर हुसैन, मनोज यादव, रिपुंजय पाठक, जगनारायण पाठक, अशोक सिंह, देव कुमार सिंह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग लगातार डेंगू व मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके बावजूद लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हर परिवार में वायरल फीवर के मरीज हो गए हैं। थोड़ी सी लापरवाही घातक बनी हुई है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. मनोज कुमार ने कहा कि थोड़ा बुखार होने पर लापरवाही न करें। तत्काल चिकित्सक की सलाह पर दवा का सेवन करें। सर्विलांस अधिकारी डाॅ. अभिषेक मिश्रा ने बताया कि जिले में अभी डेंगू से मरीज की मौत नहीं हुई है। मरीज की मौत वाराणसी में हुई है, जांच रिपोर्ट देखने के बाद कुछ कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed