फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   She opposes Hindus

हिंदुवा ने मायावती का किया विरोध

Wed, 03 Aug 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Wed, 03 Aug 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
She opposes Hindus
दयाशंकर प्रकरण में बसपाजनों के खिलाफ रसड़ा के प्यारेलाल चौराहे पर सड़क जाम करते भाजपाजन।
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती की शवयात्रा निकाली। शवयात्रा कस्बा के विभिन्न मार्ग होते हुए कस्बा के प्यारे लाल चौराहे पर पहुंची, जहां शव रख बलिया-मऊ मार्ग को जाम कर दिया। तत्पश्चात अंतिम संस्कार किया। इस दौरान मायावती व नसीमुद्दीन सिद्दीकी के विरुद्ध कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की तथा पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तारी की मांग की। एसडीएम रसड़ा सुशील लाल श्रीवास्तव को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जाम के कारण मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गईं।
विज्ञापन



अपने संबोधन में भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद नारायण सिंह ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव ने अपनी बुआ का सम्मान रखते हुए दयाशंकर सिंह को गिरफ्तार करवाया है। ठीक उसी प्रकार दयाशंकर सिंह की पत्नी एवं    बेटी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर पाक्सो एक्ट के तहत     उनके सम्मान में बसपा सुप्रीमो एवं विपक्ष नेता को गिरफ्तार करें। तभी लोगों के अंदर भारत के संविधान व कानून के प्रति विश्वास बढ़ेगा। संजय जायसवाल, प्रवीण सिंह, रविंद्र नाथ तिवारी, भानू प्रताप सिंह, भुवनेश्वर राजभर, लाल बहादुर राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed