{"_id":"ebdb1709604561e3757e436661feaec4","slug":"she-died-in-a-road-accident-brother-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में भाभी की मौत, देवर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में भाभी की मौत, देवर घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Sun, 25 Oct 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर चट्टी पर रविवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से देवर और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल भाभी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल देवर को भर्ती कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि ट्रक को कब्जे में ले लिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मृतक के परिवाजनों को मुआवजा तथा घटना स्थल पर ब्रेकर बनवाने की मांग की। जाम से सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लाइन लग गई।
गाजीपुर जिले के थाना बड़ेसर क्षेत्र के दरियापुर निवासी रीना राजभर (35) पत्नी सुनील राजभर अपने देवर संजय राजभर (22) के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी सिसवार गांव के लिए निकली थी। राघोपुर चट्टी के पास तेज गति से गुजर रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे देवर और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने भाभी को मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और शव को कब्जे में ले लिया।
जबकि ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सड़क हादसे की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मृतक के परिवाजनों के लिए मुआवजे और घटना स्थल पर ब्रेकर की मांग करने लगे। लोगों द्वारा जाम लगाए जाने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंचे बेल्थरारोड एसडीएम प्रवरशील बरनवाल ने मृतक के परिवार वालों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया तब जाकर लोगों ने जाम समाप्त किया।