फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   shauchalaya ke dhan me bandarbant

शौचालय के धन में हुई बंदरबांट

Thu, 13 Oct 2016 08:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 13 Oct 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
shauchalaya ke dhan me bandarbant
toilet
तहसील क्षेत्र के मुरलीछपरा व बैरिया ब्लॉक अंतर्गत 57 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2012-13 से 2016-2017 तक पांच वर्षों में  निर्मल भारत अभियान के अन्तर्गत व गंगा किनारे ओडीएस, आइइएजेइएस योजना अन्तर्गत  कुल  9568 शौचालय के अलावा करीब चार दर्जन सुलभ शौचालय कागजों पर बना दिए गए। लेकिन हकीकत यह है कि 25 शौचालय का ही निर्माण हुआ बाकी शौचालयों के धन की बंदरबांट हो गई।
विज्ञापन


कुछ ग्राम पंचायतों से शिकायत भी की गई तो अधिकारियों ने या तो ठंडे बस्ते में डाल दिया या फिर कागजी खानापूर्ति कर क्लीन चिट दे दिया। बैरिया ब्लॉक क्षेत्र के तालिबपुर मे सुलभ शौचालय का निर्माण भी नही हुआ और खाते से धन का भुगतान हो गया। ग्रामीणों के शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। कुछ शौचालय का निर्माण भी हुआ है तो सिर्फ ढांचा तैयार किया गया है उसके टंकी नही बनाई गई है। इस लिए शौचालय उपयोग नहीं होता है। उसमें उपले रखे जा रहे हैं। सरकार का स्वच्छ भारत का सपना चकनाचूर हो रहा है। 
विज्ञापन



व्यक्तिगत शौचालय के लिये प्रति शौचालय 12 हजार व सुलभ शौचालय सामूहिक के लिए दो लाख पच्चीस हजार रुपये दिए जाते हैं। लेकिन प्रधान धन का भुगतान न कर मैटेरियल उपलब्ध कराते है। अधिकारियों का दबाव हुआ तो जैसे तैसे 25 शौचालय बनवा दिया बाकी का कोई पूछनहार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी बैरिया अरविंद कुमार ने बताया शौचालय निर्माण के धन में बंदरबांट करने की शिकायत मेरे पास नहीं आई है। ऐसी शिकायत मेरे पास आएगी तो जांचोपरान्त कारवाई की जाएगी।     
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed