फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sewage scheme will be completed in Amrit Part Two, new STP will be built

अमृत पार्ट टू में पूरी होगी सीवेज योजना, बनेगा नया एसटीपी

Tue, 13 Sep 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sewage scheme will be completed in Amrit Part Two, new STP will be built
बलिया। नगर में सीवर लाइन शुरू करने के लिए एसटीपी निर्माण से नमामि गंगे योजना ने हाथ खींच लिया है। अब पूर्व में बन रहे एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के स्थान पर अमृत योजना पार्ट 2 के तहत 27 एमएलडी का नया एसटीपी बनाया जाएगा। इसके अलावा नगर में जहां सीवर पाइपलाइन नहीं पड़ी है, वहां पाइप लाइन लगाया जाएगा। अमृत योजना पार्ट वन के तहत बनाए गए चेंबर आदि के जरिए नगर के करीब 37 हजार घरों को सीवर कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए जल निगम शहरी की ओर से डीपीआर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर में वर्ष 2006-07 में सीवर योजना की शुरुआत कुल 97.22 करोड़ की धनराशि से हुई। इस धनराशि से सीवर व एसटीपी का निर्माण होना था। लेकिन यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। सीवर निर्माण के लिए शहर को दो भागों में बांटा गया। सिटी जोन की लागत जहां 52.22 करोड़ थी। वहीं सिविल लाइन जोन के लिए कुल लागत 45 करोड़ निर्धारित थी। कुल 97.22 करोड़ में से 12 करोड़ की धनराशि एसटीपी निर्माण के लिए तय की गई थी। शासन से कार्ययोजना स्वीकृत होने के बाद बतौर कार्यदायी संस्था जल निगम को नामित किया गया और विभाग ने इस कार्य को मेसर्स ज्योति बिल्ड टेक को ठेका दे दिया। 2018 में इस कंपनी ने भी गुजरात की कंपनी ग्रीन लीव को एसटीपी निर्माण की जिम्मेदारी दे दी। एसटीपी शहर से करीब नौ किमी दूर छोड़हर गांव में बनने का कार्य शुरू हुआ लेकिन इसका भी विवादों और भ्रष्टाचार से नाता रहा। बाद में गंगा किनारे शहर होने के कारण इस योजना को नमामि गंगे में शामिल किया गया। अब नमामि गंगे ने इससे हाथ खींच लिया है। सीवर योजना को एक बार फिर जल निगम शहरी विभाग की ओर से पूरा कराने की कवायद की जा रही है। जनपद में कुल 220 किमी सड़कें हैं। पहले 56-57 किमी पाइपलाइन बिछाई गई है। ऐसे में लगभग 130 किमी पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

जल निगम शहरी, अधिशासी अभियंता अंकुुर श्रीवास्तव ने बताया कि नमामि गंगे योजना से नगर की सीवेज योजना बाहर हो गई है। विभाग की ओर से अमृत पार्ट टू में इसे शामिल किया गया है। नया एसटीपी निर्माण के साथ ही नगर में पाइप लाइन बिछाने और सीवेज कनेक्शन देने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए डीपीआर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed