फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Seviyon dissolved Eid Imtas

सेवइयों में घुली ईद की िमठास

Sat, 18 Jul 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 18 Jul 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Seviyon dissolved Eid Imtas
सुबह करीब सवा नौ बजे बहेरी स्थित ईदगाह पर जुटे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने परंपरागत तरीके से ईद की नमाज अदा की। करीब साढ़े नौ बजे विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद पर मुस्लिम बंधुओं ने अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की। इस दौरान जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल, पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह, अपर जिलाधिकारी खेमपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी, एसडीएम सदर बच्चालाल मौर्य, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्त, सीओ सिटी डीपी सिंह, ईओ संतोष कुमार मिश्र, सपा जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने मुस्लिम समुदाय बड़े, बूढ़े एवं बच्चों से गले मिलकर उन्हें पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन


वहीं नगर के गुदरी बाजार स्थित बड़ी मस्जिद, राजपूत नेउरी, परमांदापुर, काजीपुरा, जंगे अली के मस्जिदों पर भी मुस्लिम बंधुओं ने ईद-उल-फितर की बधाई एक-दूसरे को दी। विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद के जनरल सेक्रेट्री अफसर आलम ने सभी को ईद-उल-फितर की बधाई देते हुए कहा कि यह पाक माह आपसी सौहार्द का पैगाम देता है। हमें एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर पर्वों को मनाना चाहिए। उधर आमडारी, मिड्ढा, निधरिया सहित आसपास के गांवों में ईद-उल-फितर अकीदत के साथ मनाया गया। नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे को बधाई देते रहे।    
विज्ञापन


दुबहर प्रतिनिधि के अनुसार इस मौके पर प्रदेश के कबीना मंत्री नारद राय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरूण सिंह, पिंटू सिंह, डा. हरेराम, अखार के ग्राम प्रधान सुनील सिंह तथा पिंटू जावेद, शशिकांत सिंह, मौलाना अजहर हुसेन, अख्तर अली, कृष्णकांत पांडेय मुन्ना ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों के मुस्लिम बंधुओं के घर जाकर ईद की बधाइयां दीं। रतसर प्रतिनिधि के अनुसार कसबा सहित आसपास के क्षेत्रों में ईद का त्योहार सौहार्द के साथ मनाया गया। जुमा मस्जिद में ईद की नमाज के समय कबीना मंत्री अंबिका चौधरी, भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी, बसपा नेता अभिराम सिंह ने मुस्लिम बंधुओं से गले मिलकर पर्व की बधाईयां दीं। क्षेत्र के नूरपुर, जनऊपुर, धनौती, धूरा आदि गांवों में ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवती प्रतिनिधि के अनुसार करबाला ईदगाह में साढ़े आठ बजे हाफिज अलाउद्दीन ने साढ़े आठ बजे नमाज पढ़ाई । उधर थाने की मस्जिद में हाफिज अबदुल्लाह तथा छोटी मस्जिद में मोहम्मद शमीम नगवी द्वारा सुबह आठ बजे नमाज अदा करवाई गई। नमाज पढ़ाने के पूर्व विभिन्न हाफिज या मौलानाओं द्वारा तकरीर दी गई।  इब्राहिमपट्टी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के भीमपुरा, शोधनपुरा, गजियापुर, कान्हापुर, बाराडीह स्थित ईदगाहों तथा मस्जिदों पर शनिवार को सुबह मुस्लिम भाइयों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed