{"_id":"68e2cdf227809e200306b5b6","slug":"seven-trains-including-sarnath-were-delayed-by-two-to-five-hours-ballia-news-c-190-1-ana1001-149607-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सारनाथ सहित सात ट्रेनें दो से पांच घंटे लेट रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सारनाथ सहित सात ट्रेनें दो से पांच घंटे लेट रहीं
विज्ञापन
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठै यात्री।संवाद
बलिया/बैरिया। बलिया-छपरा रेल खंड पर दल छपरा बकुल्हा स्टेशन सहित तीन स्थानों पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत के बाद परिचालन चालू हो गया है। दूसरे दिन रविवार को निरस्त व डायर्वट ट्रेनों का संचालन पहले की भांति हुआ। मांझी से सहतवार के बीच काॅशन पर ट्रेनों का संचालन हुआ। इससे कई ट्रेनें एक से पांच घंटे लेट रहीं। 04095 आनंद विहार टर्मिनल, पूजा स्पेशल चार घंटे विलंब से 5.15 की जगह 9.32 बजे पहुंची।
सियालदह-बलिया एक्सप्रेस 2.20 घंटा, इंटरसिटी 6.10 की जगह पांच घंटे लेट से 11.30 बजे पहुंची। छपरा से चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस सुबह 8.25 बजे की जगह पांच घंटे लेट से एक बजे के बाद पहुंची। छपरा-औडिहार पैसेंजर 9.30 बजे की जगह पांच घंटे विलंब से 2.25 बजे के बाद पहुंची। सूरत छपरा एक्सप्रेस 10.10 बजे की जगह 12 बजे के बाद पहुंची। हापा स्पेशल पांच घंटे विलंब से 3.30 बजे के बाद पहुंची। ट्रेनों के लेट लतीफ से पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की भीड़ रही। मौसम खुलने पर रेलकर्मियों ने राहत की सांस ली। रेवती से मांझी के बीच ट्रैक की 24 घंटे निगरानी के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी गई है। शनिवार को देर शाम डीआरएम आशीष जैन वाराणसी रवाना हो गए।
सुरेमनपुर स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही : छपरा- वाराणसी रेल खंड के दल छपरा, बकुल्हा व मांझी पुल के बाद रेलवे ट्रैक की मरम्मत के बाद परिचालन ठीक रहा। छपरा से चलने वाली ट्रेनें एक से चार घंटे विलंबित होने से सुरेमनपुर स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। ट्रेनों की सही जानकारी देने के लिए पूछताछ काउंटर पर कोई कर्मचारी नहीं था। यात्री बार-बार स्टेशन मास्टर से ट्रेन की लोकेशन के लिए पूछताछ करते रहे।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर टीएन यादव ने बताया कि इंजीनियर की टीम बकुल्हा व दल छपरा हाॅल्ट रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रेक को दुरुस्त करने में लगी है। सियालदह-बलिया दो घंटे, इंरटररसिटी, सारनाथ सहित अन्य ट्रेनों को काॅशन पर चलाई गईं। छपरा से चलनी वाली ट्रेनें विलंब से चलीं। सोनबरसा निवासी संतोष कुमार ने कहा कि पूछताछ काउंटर पर कोई नहीं है। ट्रेन निरस्त होने या लेट होने की जानकारी देने के लिए पूछताछ काउंटर पर कोई कर्मचारी नहीं है। कर्ण छपरा निवासी अमरेश कुमार ने बताया कि सुबह सात बजे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंच गया थे। नौ बजने वाले हैं अब तक ट्रेन का कोई पता नहीं है।