फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Seven thieves arrested with 18 stolen bike

चोरी की 18 बाइक के साथ सात चोर गिरफ्तार

Sat, 31 Mar 2018 12:13 AM IST
ballia
ballia Updated Sat, 31 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Seven thieves arrested with 18 stolen bike
वाहन चोर गैंग के पास से बरामद 18 बाइक । - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने अंतरप्रांतीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बैरिया व हल्दी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से गुरुवार की देर रात चोरी की 18 बाइक के साथ सात चोरों को गिरफ्तार किया।  पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से बैरिया व हल्दी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से गुरुवार की देर रात कार्रवाई की थीा। पकड़े गए चोर जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र के माल्टा टोला निवासी आनंद कुमार सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह, बैरिया क्षेत्र के दयाछपरा टाड़ी निवासी अमन कुमार यादव उर्फ पुतुल पुत्र स्व. दिनेश यादव, इसी थाने के शिवन राय के टोला निवासी कमलेश यादव पुत्र उधारी यादव, विकास यादव पुत्र किसान यादव तथा टोला बाज राय निवासी अरविंद कुमार गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता है। जबकि दो अन्य बिहार प्रांत के छपरा के रिविलगंज थाना के नई बस्ती लोहा निवासी अमित कुमार सिंह पुत्र पतिराम सिंह तथा भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अजायबगंज निवासी राकी कुमार पुत्र बीरेंद्र राम हैं।
विज्ञापन

बताया कि टीम ने सबसे पहले पिपरा माफी चौराहे से चार बाइक चोरों को चार बाइक संग दबोचा। इनकी निशानदेही पर हल्दी थाना क्षेत्र से चोरी की आठ बाइक एवं बैरिया क्षेत्र से चोरी की छह बाइक बरामद किया। वहीं तीन अन्य चोरों को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि गैंग का मुख्य सरगना आनंद कुमार सिंह व अमन कुमार यादव है। वहीं बिहार के अमित व राकी एवं अन्य चोर यूपी से बिहार तथा बिहार से यूपी में इन बाइकों को 10 से 20 हजार रुपए में बेच देते थे। पकड़ी बाइक में दो शहर कोतवाली में पंजीकृत गाडि़यां है। जबकि अन्य बाइकों को टेस किया जा रहा है। एसपी ने दोनों टीम को 25 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed