फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   seven people injured in road accident

सड़क हादसों में बालिका समेत सात लोग जख्मी

Mon, 30 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 30 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
जनपद में रविवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में बालिका समेत सात लोग घायल हो  गए । सभी घायलों को इलाज के लिए स्‍थानीय अस्पताल में भ्‍ार्ती कराया गया। वहीं पांच लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सिकंदरपुर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शनिवार और रविवार को हुए सड़क हादसों में एक बालिका समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां तीन की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के कस्बा के मुड़ियापुर निवासी भीम पासवान (20) ट्रैक्टर-ट्राली पर मिट्टी लाने लिलकर गया हुआ था। ट्राली पर चढ़ते वक्त भीम गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन


उधर, थाना क्षेत्र के करमौता गैस एजेंसी के सामने शनिवार की देर रात बाइक असंतुलित होकर पलट गई इस हादसे में बाइक सवार दंपती समेत आठ वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना क्षेत्र के बघुड़ी निवासी इंद्रजीत वर्मा (42) अपनी पत्नी  हेमंती वर्मा  (38)  तथा पुत्री आठ वर्षीय पुत्री निक्की वर्मा के साथ क्षेत्र के सिवानकला गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे। आसपास के लोगों ने तीनों को सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां तीनों की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदरपुर संवाददाता के अनुसार खेजुरी थाना क्षेत्र के बहेरी चट्टी के समीप रविवार की दोपहर खड़े ट्रक में एक बाइक ने टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  सिकंदरपुर  पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल  रेफर कर दिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के पूर गांव निवासी सेराज (20) व शाहिद  (21) सिकंदरपुर से बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे।


वहीं फेफना थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव के समीप रविवार को सीमेंट से लदा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। जिससे चालक रेवती थाना क्षेत्र के दतहां निवासी रमेश यादव (45) घायल हो गया। आस-पास को लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। चालक  सुखपुरा थाना क्षेत्र के बनरही सीमेंट गोदाम से सीमेंट लेकर गड़वार की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed