फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Settlements and colonies are full, not getting relief from water logging

बस्तियां और कालोनियां लबालब, जलजमाव से नहीं मिल रही निजात

Mon, 23 Aug 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Settlements and colonies are full, not getting relief from water logging
नगर के विभिन्न मोहल्लों में बरसात का पानी लगने के कारण लोगों का जीवन दुश्वार हो गया है। पानी से कैसे निजात मिले इसको लेकर न तो नगरपालिका चिंतित है और न ही जिला प्रशासन। लेकिन मोहल्ले के लोग बरसाती पानी के कारण संक्रमण बीमारियों को लेकर चिंतित है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के विभिन्न मोहल्ले के लोग वर्ष 2019 से बरसात के पानी का दंश झेलते चले आ रहे है, लेकिन इसका कोई स्थाई समाधान अब तक नहीं हो सका है। इस समस्या को लेकर तत्कालीन जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व सीडीओ विपिन जैन गंभीर हुए तो कटहल नाले से लेकर एनसीसी तिराहा तक नाला बनाने की कवायद आरम्भ की गई। इसके लिए नगर पालिका द्वारा टेंडर भी किया गया है। जिसे पीडब्लूडी निर्माण खंड ने निर्माण करने के लिए टेंडर लिया। लेकिन यह नाला कटहल नाले से आरंभ होकर पुलिस अधीक्षक आवास तक किसी तरह पहुंच सका है। इसके अलावा एनसीसी तिराहा से लेकर जेल तक आधी अधूरी कार्य पूरा कर सका है। जबकि कार्यदायी संस्था को अभी काफी दूरी तय करनी है। बता दें कि बरसात के दिनों में नगर के काजीपुरा, श्रीराम विहार कालोनी, पुलिस लाइन, एसपी कार्यालय, एससी कालेज चौराहा, रामनगीना नगर, जापलिनगंज धोबिया मोहल्ला, जापलिनगंज मिश्र टोली समेत अन्य मोहल्लों में बरसात का पानी लगा हुआ है। जिसके कारण वहां के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। मोहल्ले में लगे बरसात व नाले के पानी के कारण फैलने वाली संक्रमित बीमारियों को लेकर लोग भयभीत व चिंतित है। उन्होंने नगर पालिका व जिला प्रशासन से स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed