{"_id":"585ab00e4f1c1bf248e3a077","slug":"senior-basic-teachers-filled-shout","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर बेसिक शिक्षकों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर बेसिक शिक्षकों ने भरी हुंकार
ballia
Updated Wed, 21 Dec 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
बापू भवन टाउन हाल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संग बीएसए डा. राकेश सिंह और अन्य।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का नौवां वार्षिक एवं संगठनात्मक सम्मेलन बुधवार को टाउन हाल बापू भवन के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेताओं ने शिक्षक और कर्मचारियों की पीड़ा को बखूबी बखान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसए डा. राकेश सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष सुरेशचंद्र वैश्यवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. राकेश सिंह ने कहा कि जनपद के कोने-कोने से सीनियर बेसिक शिक्षक तथा कर्मचारी इस कार्यक्रम में शिरकत किए हुए हैं। कहा कि ऐसा लगता है कि सीनियर बेसिक शिक्षक संघ एक परिवार है, यह संघ है। इसलिए आज विशेष अवकाश घोषित किया था। कहा कि अपने पूरे कार्यकाल में एक तिहाई समय इन्हीं शिक्षक एवं कर्मचारियों के लिए दिया हूं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रोन्नत वेतनमान के संबंध में वेतन समिति के अध्यक्ष जीवि पटनायक से वार्ता की गई है। उन्हें प्रतिवेदन भी दिया गया है।
जिसका निस्तारण जल्द करने का आश्वासन मिला है। कैशलेस व्यवस्था तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी तथा अवकाश नकदीकरण की मांग भी की गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने संतोष कुमार पांडेय को चुनाव अधिकारी नामित किया। इसके पश्चात जनपद के कोने-कोने से आए शिक्षक कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से रवींद्र सिंह को अध्यक्ष, अंजनी पांडेय को उपाध्यक्ष, चंद्रमुखी वर्मा, रणधीर सिंह, अभिमन्यु सिंह को महामंत्री, ओमप्रकाश यादव कोषाध्यक्ष, सुभाषचंद्र संयुक्त मंत्री, भगवान जी चौबे को संगठन मंत्री, जय बहादुर सिंह संचार मंत्री, दिनेश यादव को आय-व्यय निरीक्षक चुना गया।
विज्ञापन
दिनेश चौधरी को उपमंत्री, ओमप्रकाश यादव को प्रवक्ता चुना गया। इस मौके पर बलवंत कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, भगवती चौबे, अजय चौबे, विष्णुदेव राम, अविनाश उपाध्याय, राजेश पांडेय, प्रियंबदा ओझा, रामबदन, पूनम सिंह, अलका पांडेय, नंदजी चौधरी, रमेश सिंह, श्रीमती नीलू, संतोष दूबे, घनश्याम चौबे, नागेंद्र यादव, संतोष कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।