फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   sena divas

सेना के झंडे को सीने पर लगाकर फख्र महसूस करते हैं जवान: कर्नल अरोड़ा

Tue, 08 Dec 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
sena divas
बलिया। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस देश की सेवा करने वाले सैनिक को इस बात की गारंटी देता है कि देश की जनता हर हाल में उसके परिवार के साथ खड़ी रहेगी। पूरे देश में सात दिसम्बर को यह दिवस मनाया जाता है। इसके जरिए जनता से धन संग्रह कर कोष इकट्ठा किया जाता है। यह कोष का उपयोग शहीद हुए सैनिकों, युद्ध के दौरान विकलांग हुए सैनिक व सेवानिवृत्त सैनिकों के परिवार के कल्याण के लिए किया जाता है। यह उद्गार 90 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत अरोड़ा ने सोमवार मुरली मनोहर टाउन इण्टर कालेज में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। कर्नल अरोड़ा ने कहा कि आज का दिन देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले सैनिकों के परिवार के लिए कुछ करने का दिन होता है। बताया कि देश के 32 राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड व 392 जिला सैनिक कल्याण बोर्ड सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के माध्यम से देश की जनता से धन संग्रह का कार्य करते हैं। कर्नल अरोड़ा ने छात्रों से सेना में भर्ती होने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम का आरम्भ विद्यालय के एनसीसी आफिसर स्नेह प्रकाश श्रीवास्तव ने कर्नल पुनीत अरोड़ा को आर्मी फ्लैग का स्टीकर लगाकर किया। कर्नल अरोड़ा के साथ आए एनसीसी के सूबेदार देउ बहादुर और प्रधानाचार्य सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों को एनसीसी आफिसर नेआर्मी फ्लैग स्टिकर लगाया। प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश सिन्हा ने आभार जताया। समारोह में विद्यालय के शिक्षक गुरूस्वरूप, डॉ. राजेश, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, रोहित, विजयशंकर राम, कपिल कुमार, सुनील कुमार, योगेश कुमार, सुन्दर श्याम वर्मा व एनसीसी कैडेट्स कृष्णा विश्वकर्मा, विवेक कुमार, सत्यम कुमार, रोहित यादव व अंजनी कुमार साहनी की भूमिका प्रमुख रही। समारोह का संचालन रामकुमार तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed