फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Selection pending at 4 centers of Muralichhapra and 6 centers of Seer

Ballia News: मुरलीछपरा के 4 केंद्रों और सीयर के 6 केंद्रों पर चयन लंबित

Thu, 09 Apr 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Selection pending at 4 centers of Muralichhapra and 6 centers of Seer
बलिया। आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया मुरलीछपरा के 4 केंद्रों और सीयर के 6 केंद्रों पर लंबित है।
विज्ञापन

हालांकि बुधवार को अन्य केंद्रों के लिए चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं के चयन के सापेक्ष प्राप्त शिकायतों एवं भविष्य में संभावित आपत्तियों को ध्यान में विकास खंड मुरलीछपरा, सीयर और चिलकहर की आवेदिकाओं को गंगा ऑडिटोरियम हॉल में बुलाया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी मुरलीछपरा, सीयर एवं चिलकहर आपत्तियों का मौके पर ही निपटारा किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पांडेय द्वारा शासनादेश व चयन मानकों की जानकारी दी गई। इसके बाद आवेदिकाओं के आवेदनों का लाइव प्रस्तुतीकरण किया गया और केंद्रवार पात्र अभ्यर्थियों की सूची सार्वजनिक रूप से साझा की गई। इस दौरान उपस्थित आवेदिकाओं द्वारा चयन प्रक्रिया को लेकर उठाई गई आपत्तियों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बाल विकास परियोजना मुरलीछपरा में 56, सीयर में 67 और चिलकहर में 69 अभ्यर्थिनियां सहायिका पद के लिए पात्र मिलीं। हालांकि, मुरलीछपरा के 4 केंद्रों और सीयर के 6 केंद्रों पर चयन प्रक्रिया फिलहाल होल्ड पर रखी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed