फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Security in district jail increased

जिला जेल में सुरक्षा बढ़ी

Sun, 26 Mar 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Sun, 26 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रुखाबाद जेल में हुई घटना के बाद जिला जेल के अंदर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई और अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह अलर्ट रहे। जिला जेल में भी छह साल पहले कैदियों ने तत्कालीन डिप्टी जेलर पर हमला बोल दिया था। जेल डीआईजी ने इस मामले को लेकर डिप्टी जेलर समेत कई जेलकर्मियों का स्थानांतरण भी कर दिया था।
फर्रुखाबाद के जिला जेल में घटना की सूचना सामने आते ही जिले के अधिकारी भी हरकत में आ गए। जेल के अधीक्षक, जेलर समेत सभी बंदी रक्षक भी अलर्ट हो गए और परिसर के आसपास चक्रमण करते रहे। अंदर भी बंदी रक्षक पूरी तरह अलर्ट रहे और कैदियों पर भी नजर रखने लगे। आला अफसरों की ओर से भी सुरक्षा को लेकर मॉनीटरिंग की जाती रही।
विज्ञापन

जिला जेल में भी कई बार हल्के विवाद होते रहे हैं लेकिन करीब छह साल पहले जिला जेल में कैदियों ने हंगामा करते हुए तत्कालीन डिप्टी जेलर को बंधक बना लिया था और उन्हें मारपीट कर घायल भी कर दिया था। कैदियों ने आरोप लगाया था कि बिना सुविधा शुल्क लिए डिप्टी जेलर परिजनों को मुलाकात नहीं करने देते हैं और सुविधा शुल्क देने वालों को हर तरह की सुविधा मुहैया कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैदियों ने यह भी आरोप लगाया था कि उनके इशारे पर कुछ        बंदी रक्षक खास कैदियों को   मोबाइल फोन से परिजनों से भी बात कराते हैं। खाना की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। हालांकि अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला किसी तरह शांत हुआ और इस मामले में डिप्टी जेलर की ओर से मुकदमा भी दर्ज कराया गया। मामले की जांच तत्कालीन डीआईजी जेल ने की और डिप्टी जेलर समेत आधा दर्जन बदी रक्षकों का स्थानांतरण भी किया था। इसके अलावा करीब डेढ़ साल पहले भी बंदी रक्षकों व डिप्टी जेलर के बीच मारपीट हुई थी। इसकी जांच डीआईजी जेल राजेन्द्र सिंह ने की और आधा दर्जन से अधिक बंदी रक्षकों का स्थानांतरण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed