फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Secretary made eligible ineligible then BDO served notice

Ballia News: सचिव ने पात्र को बना दिया अपात्र तो बीडीओ ने नोटिस थमाया

Wed, 10 Jan 2024 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Secretary made eligible ineligible then BDO served notice
आवास में हो रही धांधली का उच्चाधिकारियों के संज्ञान लेने पर खंड विकास अधिकारी ने महथापार के सचिव से स्पष्टीकरण तलब किया है। इस बाबत जारी पत्र में बीडीओ ने लिखा है कि महथापार निवासी सोनम देवी पत्नी मंगरू ने जिलाधिकारी को जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना में उसका आवास निर्माण हेतु चयन हुआ था। पात्र होने के बाद भी सुविधा शुल्क नहीं देने के कारण ब्लॉक के कर्मचारियों ने आवेदन की लीपापोती कर अपात्र घोषित कर दिया गया। शिकायत के आधार पर हुई जांच में आरोपों की पुष्टि हुई और सचिव को शिकायत कर्ता का नाम सूची हटाने का दोषी पाया गया। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट से डीएम को अवगत कराया है। सचिव से स्पष्टीकरण तलब करते हुए बीडीओ ने पूछा है कि किन परिस्थितियों में पात्र को अपात्र करते हुए रिमांड कराया गया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर संबंधित सचिव को नोटिस जारी किया गया है। जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-इरशाद अहमद, बीडीओ, मनियर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed