फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Secretary expressed his objection to investigate

सचिव स्तर की जांच पर जताई आपत्ति

Wed, 29 Jul 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 29 Jul 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
Secretary expressed his objection to investigate
रेवती ब्लाक के मनरेगा के तहत हड़िया कला गांव में गलत स्थान पर तालाब की खुदाई जेसीबी से कराने के विरोध में गांव के अभय नारायण मिश्र ने शिकायती पत्र सीडीओ को सौंपा था। मामले में सीडीओ ने जांच के लिए श्रम रोजगार के उपायुक्त को नियुक्त किया गया था लेकिन टालमटोल का आलम यह है कि अब जांच का जिम्मा सचिव पर आ गया है। वह भी कथित तौर पर मामले में आरोपी है। अब अभय ने इस पर आपत्ति जताई है। साथ ही सीडीओ से मांग की है जिला स्तरीय टीम से जांच कराई जाए।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने पत्र में बताया है कि तालाब नाजायज ढंग से गलत स्थान पर खोदा जा रहा है। तालाब खोदने का आदेश किसी और जमीन पर ाि लेकिन खुदाई कहीं और हुआ है। इसका अभिलेख रेवती ब्लाक पर भी है। तालाब की खुदाई मजदूरों से करानी है लेकिन इसमें जेसीबी लगाई गई है। इसकी शिकायत परगना अधिकारी बांसडीह और खंड विकास अधिकारी रेवती से की गई।
विज्ञापन


इस पर अधिकारी द्वय ने पैमाइश के बाद निर्धारित अराजी नंबर पर तालाब खोदने को आदेश किया। आदेश की कापी रेवती थानाध्यक्ष को दिया गया। बावजूद तालाब की खुदाई गलत स्थान पर ही की जा रही है। इसमें क्षेत्र का सचिव भी संलिप्त है। इसके बाद सीडीओ को पत्रक सौंपा गया। इस पर सीडीओ ने उपायुक्त, श्रम रोजगार को जांच का आदेश दिया। इसके बाद उपायुक्त ने बीडीओ को जांच के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ ने एपीओ तथा एपीओ ने सचिव को जांच के लिए आदेश दिया है। इस पर शिकायतकर्ता ने कड़े शब्दों में आपत्ति जताते हुए जिला स्तरीय जांच कराने तथा तत्काल प्रभाव से तालाब की खोदाई बंद कराने की मांग की है। ताकि ग्रामीणों को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed