फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SDM inspected the disputed cemetery land

एसडीएम ने विवादित कब्रिस्तान भूमि का किया निरीक्षण

Sat, 04 Jan 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected the disputed cemetery land
बेल्थरारोड। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार को फरसाटार ग्राम स्थित कब्रिस्तान की विवादित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर भू-अभिलेखों की पड़ताल की। साथ ही ग्रामीणों से वार्ता कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। भू-अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत एसडीएम ने विवादित स्थल को कब्रिस्तान करार देते हुए बेदखल की कार्यवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्राम निवासी अहमद हसन ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव (गृह), केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री समेत आला प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को पत्र भेज कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया। कहा, कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर पक्का मकान बनाया गया है, जबकि भू-अभिलेखों में कब्रिस्तान के नाम तीन अलग-अलग आराजी हैं। पत्र में उल्लेख है कि कुछ कब्रों को जबरन खुदवा कर उनकी हड्डियों को कहीं फेंक दिया गया है और उस जमीन पर जबरन कब्जा कर निजी मकान बनवा दिया गया है। इस मामले में उप जिलाधिकारी राजेश यादव और थाना अध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने मौका मुआयना किया। एसडीएम ने कब्रिस्तान की भूमि की लेखपालों की मौजूदगी में जांच की और भूमि पर अवैध कब्जा होना पाया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने भूमि की बेदखली के लिए तहसीलदार को प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed