फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Scuffle in the dispute over plucking, death of middle-aged, uproar

बेर तोड़ने का विवाद में हाथापाई, अधेड़ की मौत, हंगामा

Mon, 07 Mar 2022 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Scuffle in the dispute over plucking, death of middle-aged, uproar
बलिया। फेफना थाने के मटिही गांव में रविवार की सुबह बेर तोड़ने के विवाद में मारपीट में एक वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों के विरोध के चलते पुलिस को शव कब्जे में लेने में पांच घंटे लग गए। वृद्ध की पुत्रवधू की तहरीर पर पुलिस ने एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

मटिही गांव में लोचन राजभर के दरवाजे पर बेर का पेड़ है। रविवार की सुबह गांव के उपेंद्र सिंह का भांजा कुछ युवकों के साथ पत्थर मारकर बेर तोड़ रहा था। इसी दौरान लोचन राजभर (62) को पत्थर का टुकड़ा लग गया। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस हो गई। इसी दौरान कुछ और लोग पहुंचे और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। परिजनों का आरोप है कि मारपीट में लोचन राजभर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। लेकिन, परिजनों ने शव कब्जे में लेने से रोक दिया। कहा कि इस मामले में मौके पर ही न्याय किया जाए। सूचना पर एडिशनल एसपी विजय त्रिपाठी, एसडीएम रसडा दीपशिखा सिंह, सीओ सदर, प्रभारी निरीक्षक नरही प्रवीण सिंह, कोतवाल रसड़ा राजीव सिंह, थानाध्यक्ष दुबहर आरके सिंह, फेफना थानाध्यक्ष सुनील चंद तिवारी, महिला थानाध्यक्ष और पुलिस फोर्स पहुंच गई। इसके बाद पुलिस पांच घंटे की मशक्कत के बाद शव कब्जे में ले पाई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई है। लोचन की पुत्रवधू पूनम राजभर की तहरीर पर पुलिस ने उपेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया। आरोपी को हिरासत में लेने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। एडिशनल एसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed