{"_id":"6560dc8fb94ec91af20b3c94","slug":"schools-trying-to-cheat-will-be-blacklisted-ballia-news-c-190-1-svns1007-7664-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नकल कराने के प्रयास वाले विद्यालय काली सूची में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नकल कराने के प्रयास वाले विद्यालय काली सूची में होंगे शामिल
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद सक्रिय हो गया है। इस बार ऐसे विद्यालयों को भी काली सूची में शामिल करने की तैयारी है, जहां पूर्व की परीक्षा में नकल कराने का प्रयास किया गया हो या फिर इस तरह की कोई गतिविधि रही होगी। उक्त गतिविधियों को आधार बनाते हुए डीआईओएस ने करीब दो दर्जन ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार कर बोर्ड को भेजी है।
शासन के निर्देश पर जिले में बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। एसडीएम के नेतृत्व में गठित टीमें केंद्र बनाने के लिए बोर्ड की ओर से निर्धारित मानकों की जांच कर अपलोड कर दी है। इस बार बोर्ड ने नई व्यवस्था के तहत पूर्व में जिन स्कूलों में नकल की कोशिशें हुई हैं या फिर इससे संबंधित अन्य मामले पकड़ में आए हैं, उन विद्यालयों को अधिकारी डिबार सूची में रख सकेंगे, जबकि इससे पहले बोर्ड की ओर से जारी डिबार कॉलेजों की सूची के हिसाब से परीक्षा केंद्र निर्धारित होते थे।
डीआईओएस ने ऐसे करीब दो दर्जन विद्यालयों की सूची तैयार की है, जहां पूर्व में परीक्षा के दौरान नकल का प्रयास हुए थे। इसमें वह कॉलेज भी शामिल हैं जहां पर सीसीटीवी कैमरों को ऑनलाइन नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन
000
जिन कॉलेजों में पूर्व की परीक्षाओं में गड़बड़ी करने जैसी आशंका भी रही है या फिर वहां पर नकल कराने की गतिविधियां हुई हैं और वह डिबार सूची में शामिल नहीं हुए हैं, तो उन्हें चिह्नित कर डिबार सूची में डाला जाएगा।
-रमेश सिंह, डीआईओएस, बलिया।
-- -- -- -- -- -- -- --