फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Schools get admit cards, distribution from today

विद्यालयों को मिले प्रवेश पत्र, वितरण आज से

Sun, 20 Mar 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Schools get admit cards, distribution from today
बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 24 मार्च से शुरू होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। इसी क्रम में रविवार को छात्रों का प्रवेश पत्र संबंधित विद्यालयों को वितरित कर दिया गया। 21 मार्च को इसे विद्यालयों से वितरित किया जाएगा। साथ ही 24 से 26 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं के प्रश्नपत्र भी केंद्र व्यवस्थापकों को दिए गए।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत होने में अब मात्र तीन दिन शेष हैं। इसे लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रविवार को जीआईसी बलिया में संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को प्रवेशपत्र वितरित किया गया। सोमवार से छात्रों को प्रवेशपत्र का वितरण शुरू हो जाएगा। इसी क्रम में पहले तीन दिन 24, 25 व 26 मार्च को दोनों पालियों में होने वाली परीक्षाओं के प्रश्नपत्र भी जीआईसी बलिया में पहुंच गए, जिसे स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। 21 मार्च को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी केंद्राध्यक्षों के साथ जिलाधिकारी आईवी सिंह रणनीतिक बैठक करेंगे। वहीं, अब विद्यालयों का फाइनल निरीक्षण कर स्कूल परिसर की साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरे, खिड़कियों व शौचालय आदि को परखा जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा बनाई गई दर्जन भर टीमों ने सभी 211 परीक्षा केंद्रों का दो से तीन बार निरीक्षण कर लिया है। रविवार को अवकाश के बावजूद सभी परीक्षा केंद्रों को खोलने व प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापकों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ.ब्रजेश मिश्र ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों का दो से तीन राउंड निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा जा चुका है। प्रत्येक कक्ष के दोनों कोनों में इस प्रकार वाइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, जिससे पूरा कक्ष व गेट की गतिविधियां स्पष्ट रूप से नजर आए। जीआईसी में बने कंट्रोल रूम से इन कक्षों की निगरानी शुरू कर दी गई है। कहीं पर भी कमियां पाए जाने पर तत्काल उसे ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि जिले में 211 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल एक लाख 40 हजार 925 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 75 हजार 654 व इंटर के 60 हजार 807 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इन सभी छात्रों के विद्यालय के प्रधानाचार्यों को रविवार को प्रवेश पत्र वितरित कर दिया गया है। सोमवार से छात्रों प्रवेशपत्र वितरित किया जाएगा। बताया कि जिन विद्यार्थियों को प्रवेशपत्र न मिल वेबसाइट से प्रवेशपत्र निकाल सकते हैं। बताया कि पहले तीन दिन में होने वाली परीक्षाओं के प्रश्नपत्र आ चुके हैं, जिन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया। है। 21 मार्च को विशेष वाहनों से सशस्त्र पुलिस बल की मौजूदगी में इसे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed