{"_id":"60db445c8ebc3eccc73a380b","slug":"school-opening-in-ballia-ballia-news-vns5976595122","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई से खुलेंगे परिषदीय स्कूल, बच्चे घर ही रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जुलाई से खुलेंगे परिषदीय स्कूल, बच्चे घर ही रहेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। कोरोना संक्रमण के चलते बंद चल रहे परिषदीय स्कूल एक जुलाई से खुलेंगे। शिक्षक स्कूलों में जाकर बच्चों की ड्रेस, किताब सहित अन्य कार्य देखेंगे। स्कूलों में अभी बच्चों को बुलाने के आदेश नहीं दिए गए हैं। शासन का आदेश मिलने के बाद विभाग ने जिले के 2250 स्कूलों को खोलने की तैयारी शुरू कर दी है।
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने कक्षा आठ तक के स्कूलों को मार्च माह में बंद कर दिया था। इसके बाद से छात्र घर में हैं और शिक्षक 20 अप्रैल से वर्क फ्रॉम होम के तहत स्कूल नहीं जा रहे हैं। कुछ समय पहले ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करा दी गई थी, लेकिन अब कोरोना वायरस के मामले लगातार घट रहे हैं तो बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों को खोलने के आदेश दिए हैं। एक जुलाई से बेसिक शिक्षा विभाग के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को खोला जाएगा। फिलहाल केवल शिक्षक स्कूलों में जाएंगे और बच्चे घर रहेंगे। शिक्षक स्कूलों में पहुंचकर ड्रेस, किताबें व अन्य कामों को देखेंगे। शासन से बच्चों के लिए किताबें आनी वाली हैं, तो जुलाई के अंत तक इनका वितरण होगा।
एक जुलाई से स्कूल खुलने के आदेश जारी हो गए हैं। स्कूलों में साफ-सफाई होगी और उन्हें ग्राम पंचायतों द्वारा सैनिटाइज किया जाएगा। स्कूल खोलने को लेकर विभाग द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्कूलों में केवल शिक्षक ही जाएंगे, जबकि शिक्षण कार्य बंद रहेगा। बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे। शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखनी होगी। - शिव नारायन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी