{"_id":"5e209fc58ebc3e4add5fdcf0","slug":"school-and-family-members-happy-with-selection-in-pm-s-discussion-ballia-news-vns505559619","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की चर्चा में चयन से विद्यालय व परिवार के लोग खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की चर्चा में चयन से विद्यालय व परिवार के लोग खुश
विज्ञापन
सिकंदरपुर के ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 20 जनवरी को दिल्ली में प्रधानमंत्री के कार्यक्?
- फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर। भारत सरकार के साइट पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष परीक्षा पर चर्चा विषय पर लेख लिखने पर ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल वंशीबाजार के 9वीं कक्षा के 4 छात्रों के चयन होने की सूचना जैसे ही विद्यालय के लोगों को लगी विद्यालय परिवार खुशी से झूम उठा। वही छात्रों में भी उत्साह देखते बन रहा था।
ज्ञात हो कि परीक्षा पर चर्चा में शामिल होने के लिए ज्ञानकुंज के सैकड़ों बच्चों ने अपना लेख लिखकर ऑनलाइन भेजा था। जिसमें विद्यालय के नौवीं कक्षा के छात्र सुबिन्द्र यादव, राघवेंद्र वर्मा, शिवम सिंह व आलोक कुमार वर्मा का चयन हुआ है जो 20 जनवरी को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। इसके लिए स्कूल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। चयनित छात्र अभी से ही पीएम से सवाल करने की तैयारी में जुट गए हैं। विद्यालय के प्रबंधक डॉ डीएन सिंह ने बताया कि विद्यालय द्वारा बच्चों के अभिभावकों से सहमति ले ली गई है और विद्यालय के टीचर के साथ छात्रों को भेजने की तैयारी की जा रही है। 18 जनवरी को छात्र दिल्ली पहुंच जाएंगे और 20 जनवरी को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा में सम्मिलित होंगे।
कम उम्र के बच्चों को कैसे मिले शिक्षा पर करेंगे सवाल
परीक्षा पर चर्चा में शामिल होने के लिए सबसे पहले विद्यालय के अमरेश सर ने प्रोत्साहित किया। इसके बाद हमने अपना लेख ग्रेटीट्यूड इज द ग्रेट लिखा जिसके कारण आज यह उपलब्धि मुझे हासिल हो सकी है। इस उपलब्धि से मेरे पिताजी रामाश्रय यादव, मैं और मेरा पूरा परिवार काफी खुश है। मेरे मन में यह है कि मैं प्रधानमंत्री से यह सवाल पूछूंगा कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे काम कर रहे हैं उन्हें रोका जाए क्योंकि उन्हें भी शिक्षा लेने का अधिकार है और उन्हें शिक्षा मिलनी चाहिए। कहा कि पीएम से बेहिचक बात करेंगे और उम्मीद है पीएम भी मेरे सवालों का जवाब जरूर दें। - सुबिंद्र यादव
विज्ञापन
पीएम से पूछेंगे कि कैसे करें परीक्षा की तैयारी
मुझे इंग्लिश के टीचर बबलू सर के द्वारा प्रोत्साहित किया गया। इसके बाद हमने अपनी लेख हमारी आकांक्षाओं से संवरता है हमारा भविष्य लिखा था। आज उसकी वजह से हमको उसमें शामिल होने का मौका मिला है। प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का मौका मिलेगा तो मैं उनसे यही पूछूंगा कि परीक्षा के समय कैसे पढ़ाई करना चाहिए। कहा कि पीएम से मिलने का मौका मिलने को लेकर वह काफी उत्साहित है और पिताजी सुमंत वर्मा समेत परिवार के लोग भी काफी खुश हैं। कहा कि हो सकता है पीएम भी कोई सवाल करें तो प्रयास करेंगे कि उसका जबाव दें। - राघवेंद्र वर्मा
रिजर्वेशन से हो रही दिक्कत को पीएम को बताएंगे
मेरे पिताजी श्रीराम सिंह फील्ड वर्कर हैं। जब मुझे यह जानकारी मिली कि हम एक लेख लिखकर प्रधानमंत्री से परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं तो हमने ऑनलाइन अपना लेख आप जीवन में क्या बनना चाहते हो और क्यों यही बनना चाहते हो लिखा था जिसके बाद मेरा चयन हुआ है। जहां पिताजी काफी खुश हूं वहीं मेरा सपना है कि मैं इंजीनियर बन कर गरीब और दिव्यांग लोगों की मदद कर सकूं। जब प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का मौका मिलेगा तो मैं उनसे यही पूछूंगा कि शत प्रतिशत अंक हासिल करने के बाद भी रिजर्वेशन के चलते सामान्य वर्ग के बच्चों को नौकरी नहीं मिल पा रही है। यह रिजर्वेशन व्यवस्था समाप्त होना चाहिए और एक शिक्षा नीति लागू होनी चाहिए। - शिवम सिंह
भ्रष्टाचार पर कैसे लगेगी रोक, करेंगे सवाल
मेरे पिताजी जंग बहादुर वर्मा रोजगार सेवक हैं और मेरे मन में पहले से ही प्रधानमंत्री से मिलने का सपना था जो आज पूरा हो रहा है। मैंने अपना लेख एग्जामिनिंग द एग्जाम लिखा था जिसके बाद मेरा चयन हुआ है। जानकारी मिलने से पिताजी बहुत खुश हैं। मैं प्रधानमंत्री के सामने यह बात रखूंगा कि ईमानदार लड़के कैसे पीछे हो जाते हैं और परीक्षा में चीटिंग करके और घूस देकर के लोग कैसे नौकरी पा लेते हैं, इस पर कैसे रोक लगाई जा सकती है। - आलोक कुमार वर्मा