फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu Yamuna Express arrived six hours late, passengers worried

Ballia News: सरयू यमुना एक्सप्रेस छह घंटे देर से पहुंची, यात्री हलकान

Tue, 22 Apr 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Saryu Yamuna Express arrived six hours late, passengers worried
बलिया। ग्रीष्मकालीन सुविधा के लिए चलाई जा रही समर स्पेशल ट्रेनें दो से छह घंटे देरी से चल रही हैं। स्टेशन पर गाड़ियों के इंतजार में यात्री भीषण गर्मी में तपने को विवश हैं। साथ ही ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री भी समय से गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। मंगलवार को 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस छह घंटे देर से दोपहर की जगह रात 10 बजे के बाद पहुंची। ग्रामीण क्षेत्रों के दूरदराज क्षेत्रों के यात्री ट्रेन आने के एक घंटे पूर्व स्टेशन पर पहुंच गए थे। तेज धूप व लू के बीच ट्रेनों का इंतजार किया।
विज्ञापन

रेलवे की अतिरिक्त समर स्पेशल 04098 आनंद बिहार टर्निमल-सीतामढ़ी जंक्शन निर्धारित समय से करीब चार घंटे, आनंद विहार टर्निमल-मुजफ्फरपुर जंक्शन स्पेशल 3.50 घंटे लेट पहुंची। इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों से रिश्तेदारों को लेने आए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। दुबहड़ निवासी संतोष कुमार ने बताया मुरादाबाद से उनके रिश्तेदार आ रहे हैं। ट्रेन तीन घंटे से अधिक लेट चल रही थी। गर्मी को देखते हुए घर लौट गए। रात में फिर आए और लेकर गए। सहतवार निवासी राजेश सिंह के घर शादी है। परिवार के सदस्य सरयू यमुना से आ रहे हैं। ट्रेन छह घंटे लेट थी। सुबह की जगह रात नौ बजे आएगी। ट्रेन में भीड़ है। घंटों लेट ट्रेन के कारण गर्मी में काफी परेशानी उठानी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने कहा कि कुछ स्पेशल ट्रेनें ब्लॉक के कारण विलंब से चल रही है। गर्मी को देखते हुए स्टेशन पर लगातार साफ पानी की सप्लाई की जा रही है। सभी पंखे चालू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed