फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu's attitude is soft, still flowing above the red mark

सरयू के तेवर पड़े नरम, अभी भी लाल निशान से उपर बह रही

Wed, 28 Jul 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Saryu's attitude is soft, still flowing above the red mark
उफनाई सरयू नदी के तेवर नरम पड़ गए हैं। पिछले 24 घंटे से लाल निशान से ऊपर बहने वाली नदी के जलस्तर में लगातार कमी हो रही है। जल स्तर में कमी का सिलसिला जारी रहने से बाढ़ की संभावना फिलहाल खत्म हो गई है। नदी की प्रकृति में घटाव से तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की शाम जलस्तर 64.200 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान से अभी भी 19 सेंटीमीटर अधिक है। जबकि मंगलवार की शाम जलस्तर 64.390 मीटर दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 19 सेंटीमीटर की कमी हुई। जलस्तर में लगातार कमी होने से कुछ स्थानों पर कटान हो रहा है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में और कमी होने का पूर्वानुमान किया है। हालांकि जलस्तर खतरे के निशान से अभी भी ऊपर है, फिर भी कमी का सिलसिला जारी रहने से उम्मीद जताई जा रही है कि बाढ़ की संभावना अब नहीं के बराबर है। बाढ़ का खतरा फिलहाल टल जाने से तटवर्ती चैनपुर गुलौरा, मठिया, टगुनिया, महुआतर, खैराखास, तुर्तीपार, मुजौना, करीमगंज, बेल्थरा बाजार, सहिया, सोनबरसा, हल्दीरामपुर आदि तटवर्ती ग्रामों के हजारों लोगों ने राहत की अनुभूति की है। फिर भी नदी की प्रकृति में अप्रत्याशित परिवर्तन को लेकर लोग सशंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed