फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu flowing 1.10 meters above the danger mark

खतरे के निशान से 1.10 मीटर ऊपर बह रही सरयू

Thu, 19 Aug 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Saryu flowing 1.10 meters above the danger mark
रेवती। सरयू नदी निरंतर बढा़व पर चल रही है। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे चांदपुर गेज पर नदी खतरा बिन्दु 58 मीटर से 1.10 मीटर ऊपर चढ़कर बह रही थी। नदी के बढ़ाव से टीएस बंधा के उत्तर स्थित विभिन्न गांव चतुर्दिक पानी से घिर गए हैं। नवकागांव, मठनाग नाथ (देवपुर मठिया), धूप नाथ का डेरा, बैजनाथ का डेरा सहित अन्य छोटे पुरवे पानी से घिर गए हैं। मठनाग नाथ का प्राथमिक जहां तीन ओर से पानी से घिर गया है।
विज्ञापन

गांव के बाहरी छोरों पर बसे ग्रामीणों के घरों में पानी घुस गया है। इससे ग्रामीणों का जीवन कठिनाइयों से जूझने को विवश है। ग्रामीणों के आवागमन का सहारा कुछ एरक नावें ही हैं। मठनाग नाथ का प्राथमिक विद्यालय जहां तीन ओर से पानी से घिर गया है। नवकागांव के प्रधान संजय यादव ने बताया कि पानी के बाढ़ के पानी के चलते राशन, प्लास्टिक शीट, भूसा आदि की कमी हो गई है। इनकी आपूर्ति पर प्रशासन को विचार करना चाहिए। बेल्थरारोड में लाल निशान से ऊपर बहने वाली सरयू नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को सुबह स्थिर हो गया। तटवर्ती दर्जनों ग्रामों की हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बृहस्पतिवार को सुबह जलस्तर 64.480 मीटर पर स्थिर हो गया। लालनिशान 64.010 मीटर है। लालनिशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर बहने वाली नदी की प्रकृति में फिलहाल नरमी आ गई है। फिर भी बाढ़ का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र में स्थित सरयू नदी के बढतें जलस्तर से किसानों में दहशत है। डूहा बिहरा में रिंगबंधे पर सरयू नदी के बढ़ते दबाव के कारण लोगो की चिंताएं भी बढ़ने लगी है। कटान रोकने के लिए बोरियो में मिट्टी भरकर डाला जा रहा है। इससे कटान को नही रोका जा सकता। कठौड़ा, जमुई, लीलकर, सिसोटार, खरीद, पुरुषोतम पट्टी में नदी के जलस्तर के बढ़ने से किसानों के कई एकड़ फसल डूब गई है। बांसडीह क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तहसीलदार प्रवीण कुमार सिंह ने चांदपुर में बाढ़ चौकियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

पीड़ितों को दी राहत
बैरिया। सपा के वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह एक सप्ताह से पका पकाया भोजन बाढ़ के पानी से घिरे गांव में लोगों के बीच पहुंचा रहे हैं। पूर्व प्रमुख एवं वर्तमान प्रमुख डॉ मधु सिंह के पति राकेश सिंह भी पका पकाया भोजन बाढ़ पीड़ितों के घर तक पहुंचा रहे हैं। एसबीआई चतुर्थ वाराणसी की ओर से रामगढ़ स्थित शाखा पर बाढ़ पीड़ितों को सहायतार्थ एक भोजन वितरण कैंप लगाया गया। उप महाप्रबंधक चंद्र भूषण कुमार सिंह ने 1000 पैकेट पके पकाए भोजन का पैकेट उपलब्ध कराए। इस दौरान उप महाप्रबंधक चंद्र भूषण कुमार सिंह ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed