{"_id":"64ee22d27bcc54564b0544f5","slug":"sarayus-stream-swallowed-12-more-peoples-homes-ballia-news-c-190-1-bal1001-2479-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 12 और लोगों के आशियाने निगल गई सरयू की धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 12 और लोगों के आशियाने निगल गई सरयू की धारा
विज्ञापन
बैरिया। गोपालनगर टाड़ी बस्ती में मंगलवार की शाम सरयू नदी की तेज धाराओं ने कहर बनकर जमकर तांडव मचाया। देखते ही देखते एक दर्जन लोगों के रिहायशी मकानों को अपने पेटे में समा लिया। सरयू नदी के तांडव का नजारा देख जहां लोगों के हड़कंप की स्थिति रही। वहीं, क्षेत्रीय लेखपाल राजू यादव भी हतप्रभ हो गए।
उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र ने क्षेत्रीय लेखपाल राजू यादव को कटान स्थल का निरीक्षण के लिए मंगलवार को भेजा था।कटान पीड़ित लेखपाल को अभी बता रहे है कि नदी में आज हलचल तेज है। धारा उपजाऊ भूमि को तेजी से निगल रही है। हम कटान पीड़ित देखकर दहशत में है। कुछ ही देर में धनजी पुत्र बलि यादव का रिहायशी मकान सरयू नदी में विलीन हो गया। यह नजारा देख बस्ती के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को भगाने लगे।
वहीं, खुद अपने भी समान समेटने लगे। आधा घंटा भी नहीं बीता था कि बगल के बिन्दु देवी पत्नी मनजी, बुला पुत्र दर्शन का मकान तेज धारा में गिर गया। कुछ देर के अंतराल में कन्हैया पुत्र दर्शन, तारकेश्वर पुत्र सुदामा, बबिता पत्नी अम्बिका, धनपतिया पत्नी परसन का मकान नदी की तेज धारा में गिर गया। सात लोगों का मकान नदी में विलीन हो चुका था, लोग परेशान होकर छटपटा रहे थे। नजारा देख लेखपाल भी भयभीत हो गए थे।
विज्ञापन
लोगों को कटान स्थल छोड़कर बाढ़ शरणालय में चलने के लिए कह रहे थे। कुछ ही देर में एक बार फिर नदी की तेज धारा रिहायशी मकानों को निगलना शुरू कर दिया। बोजित यादव, चन्द्रदीप यादव, श्रीभगवान यादव, शिवजी यादव व सोनी देवी पत्नी बुला यादव का मकान भी सरयू नदी में विलीन हो गया। रविवार को कुल 12 लोगों का मकान नदी में विलीन हो गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी ने कटान पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों का चयन करने के लिए कहा।कटान पीड़ितों को आश्वासन दिया कि राहत पोर्टल पर नाम दर्ज हो जाएगा और आपके खाते में उचित मुआवजा पहुंच जाएगा। कटान पीड़ितों के साथ तहसील प्रशासन हमेशा खड़ा है।